होम / Virendra Sachdeva News: वीरेंद्र सचदेवा अस्पताल में हुए भर्ती, यमुना में डुबकी के बाद बिगड़ी तबीयत

Virendra Sachdeva News: वीरेंद्र सचदेवा अस्पताल में हुए भर्ती, यमुना में डुबकी के बाद बिगड़ी तबीयत

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : October 26, 2024, 12:27 pm IST
ADVERTISEMENT
Virendra Sachdeva News: वीरेंद्र सचदेवा अस्पताल में हुए भर्ती, यमुना में डुबकी के बाद बिगड़ी तबीयत

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

India News(इंडिया न्यूज),Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को सचदेवा ने दिल्ली सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए यमुना नदी के प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई। बताया जा रहा है कि सचदेवा को डुबकी के बाद सांस लेने में दिक्कत और शरीर में खुजली की शिकायत शुरू हो गई थी।

Singer Sharda Sinha: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा हुई दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती

यमुना नदी के प्रदूषित पानी से बिगड़ी तबीयत

यमुना के पानी में डुबकी लगाने का विरोध प्रदर्शन, जिसका मकसद सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करना था। वीरेंद्र सचदेवा की सेहत पर भारी पड़ गया। तस्वीरों में देखा गया कि सचदेवा ने पूरी श्रद्धा के साथ यमुना में डुबकी लगाई। जिसके बाद से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। शनिवार को सचदेवा की सेहत में ज्यादा गिरावट आने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। सचदेवा की इस स्थिति ने यमुना के प्रदूषित पानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली की राजनीति में इसे लेकर चर्चा तेज है कि यमुना के पानी की स्थिति किस हद तक खराब हो चुकी है, जिससे सांस और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है।

Delhi Burger King Murder: दिल्ली के बर्गर किंग मर्डर केस में ‘लेडी डॉन’ अन्नू धनखड़ गिरफ्तार

 

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT