India News, (इंडिया न्यूज), Delhi NCR, दिल्ली-एनसीआरः दिल्ली-एनसीआर में आज के दिन तक प्रचंड गर्मी और तेज धूप के चलते लोगो का रहना हराम हो गया था। लगातार बढ़ रहे गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर कम आना जाना होने लगा था। जिसके बाद मौसम ने एकाएक अपना मिजाज बदकर लोगो के लिए कुछ राहत का कार्य किया है। हलाकि मौसम विभाग ने पहले हीं आशंका जताई थी कि, आज के दिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई थी।
4-5 दिनों तक गर्मी से राहत
वहीं मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों को अगले 4-5 दिनों तक को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले चार डिग्री की कमी आई है। जिसके बाद एक रिपोर्ट में बताया गया कि, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री था। जिसके लिए प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि, 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को तेज बारिश होने के चलते होगा। जिस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक ने कही ये बात
बात अगर पिछले कुछ दिनों की करे तो आपको बता दें कि, पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में अधिकतम तापमान 41, 42 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था। जो कि लोगों के लिए घातक हो गया था। जिसके बाद मौसम विज्ञान विभाग से मिली सूचना के अनुसार अब 21 जून तक तेज हवा और हल्कि बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. मंजीत कुमार ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 5 दिनों तक रहेगा। 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलेंगी, बिजली चमक सकती और छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी। बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आने वाले 21 जून तक तापमान पिछले हफ्ते के मुकाबले कम रहेगा।
ये भी पढ़े