होम / Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में घोषणाओं के पीछे किसका है हाथ ? जाने कौन है वो आवाज…

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में घोषणाओं के पीछे किसका है हाथ ? जाने कौन है वो आवाज…

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 17, 2023, 9:07 am IST

Delhi Metro voice over artist

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो मे सफर करने वाले 50 लाख से अधिक लोग जो रोजाना ‘दरवाजे बायें तरफ खुलेंगे’, इस तरह के वाक्य सुनते हैं। हालांकि बहुत से लोग उन लोगों के बारे में जानते भी नही हैं। जो यात्रियों के यात्रा को आसान बनाने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं करने वाली आवाजों के पीछे हैं।

दिल्ली मेट्रो में हिंदी घोषणाओं के पीछे किसका है हाथ ?

दिल्ली मेट्रो में हिंदी घोषणाओं के पीछे के जिस व्यक्ति का हाथ है, उसका नाम शम्मी नारंग है। शम्मी नारंग एक पूर्व-न्यूज एंकर हैं, और दिल्ली मेट्रो की प्रतिष्ठित आवाज के पीछे के व्यक्ति हैं। 66 वर्षीय शम्मी नारंग ने दिल्ली मेट्रो, गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो, मुंबई मेट्रो, बैंगलोर मेट्रो, जयपुर मेट्रो और हैदराबाद मेट्रो जैसे रेल की सभी हिंदी इन-ट्रेन और इन-स्टेशन घोषणाओं में अपनी आवाज दी है।

दिल्ली मे जन्मे शम्मी नारंग ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की और फिर कथित तौर पर वॉयस ऑफ अमेरिका के हिंदी प्रभाग के साथ वॉयस-ओवर इंडस्ट्री में कदम रखा। बाद में वह दूरदर्शन के बेहतरीन न्यूज प्रेजेंटर में से एक बन गए। इंडियन पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर के साथ अपने लगभग 20 साल के जुड़ाव के बाद उन्होंने वॉयस-ओवर करना शुरू कर दिया।

एनीमेशन फिल्म ‘नन्ही चिड़िया’ के लिए वॉयस-ओवर भी कर चुके है शम्मी नारंग

इसके बाद उन्होंने स्टूडियो पिंड्रोप भी खोला, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह दिल्ली का पहला डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। वॉयस-ओवर कलाकारों और संगीतकारों के बीच मशहूर है। अपने शानदार करियर में शम्मी नारंग ने दो मिनट की एनीमेशन फिल्म ‘नन्ही चिड़िया’ के लिए वॉयस-ओवर भी किया हैं। उन्होंने अपने करियर में थिएटर भी किया है और एक फिल्म स्कूल में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर भी कार्यरत रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में अंग्रेजी अनाउंसमेंट के पीछे किसका है हाथ ?

टेलीविजन न्यूज़ एंकर रह चुकी रिनी खन्ना दिल्ली मेट्रो की अंग्रेजी आवाज के पीछे की महिला हैं। दिल्ली मेट्रो की सभी अंग्रेजी इन-ट्रेन और इन-स्टेशन घोषणाओं के पीछे उनकी आवाज है।

रिनी खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की। वहीं वर्ष 2001 तक दूरदर्शन के साथ जुड़ी रही। बाद में वह एक पेशेवर वॉयसओवर बन गईं। उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया और फिर दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया।

Read more: वृद्धा की हत्या करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार, महिला कॉन्स्टेबल के अलावा पुरुष कॉन्स्टेबल भी लापता

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

घटती जन्म दर को लेकर तरह-तरह के उपाय कर रहा रुस, आबादी बढ़ाने के ल‍िए निकाला अब ये अनोखा उपाय
रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
ADVERTISEMENT