होम / Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ आने का कारण यमुना से ज्यादा शहर के अपने कारण, जानिए क्यों डूबी देश की राजधानी

Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ आने का कारण यमुना से ज्यादा शहर के अपने कारण, जानिए क्यों डूबी देश की राजधानी

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 13, 2023, 4:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Floods, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों, बाजारों में पानी घुस गया है। कई प्रमुख एरिया जैसे आईटीओ, सिविल लाइन्स, कश्मीरी गेट और लाल किला में पानी भर गया है। यमुना का जलस्तर इतिहास में सबसे ज्यादा अभी है। 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज किया गया। लोग मान रहे है कि हथिनी कुंड बराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली को जलमग्न करने का मुख्य कारण है। लेकिन क्या सिर्फ इतनी सी बात है, क्या सिर्फ हरियाण के एक बैराज की वजह से दिल्ली में बाढ़ आई है। आइए जानते है।

पानी को कम समय लगा

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से तो हर मौसम में पानी छोड़ा जाता है लेकिन हर साल दिल्ली में बाढ़ नहीं आती थी। आखिरी बार साल 1978 में दिल्ली में बाढ़ आई थी। हथिनी कुंड बैराज दिल्ली से 180 किलोमीटर दूर है। यहां से पानी पहुंचने में 2 से 3 दिन का आमतौर पर समय लगता था लेकिन इस बार पानी मात्र एक दिन में ही पहुंच गया। ऐसे क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यमुना के बाढ़ क्षेत्र में बेतहाशा अतिक्रमण हुआ है। रिपोर्ट बताती है की यमुना के बाढ़ क्षेत्र में बेताशा रूप से घर, फॉर्महाउस और अन्य संस्थानों का निर्माण किया गया। अतिक्रमण की वजह से पानी को एक संकरा रास्ता मिला और यह जल्दी पहुंच गया। नदी की तल को ऊपर उठाने वाला गाद भी एक मुख्य कारण है क्योंकि गाद की निंरतर सफाई दिल्ली में नहीं होती है।

कम समय में अधिक पानी

दुनिया भर में जो भी शहर नदी के किनारे बसे हैं उनमें सिल्ट (गाद) को साफ कर नदी को गहरा किया जाता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो पानी फैलने लगता है। दिल्ली में यमुना के साथ भी यही हुआ। दिल्ली में आठ और 9 जुलाई को 150 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई में आमतौर पर दिल्ली में 100 मिमी बारिश होती है पर पूरे महीने की बारिश से ज्यादा बारिश सिर्फ दो दिन में देखने को मिली।

अतिक्रमण और नाले बड़ा कारण

दिल्ली में बाढ़ आने का बड़ा कारण यह भी है की दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम खराब है। बारिश का पानी झेलने के लिए तैयार नहीं है। हर साल बारिश में जलजमाव की स्थिती देखने को मिलती है। अगर ड्रेनेज सिस्टम अच्छा होता है इतनी बड़ी मात्रा में शहर में पानी नहीं भरता।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी के क्षेत्र में सफलता, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पीएम मोदी तो दीदी के गढ़ से शाह-नड्डा भरेंगे हुंकार, जानें आज का पूरा शेड्यूल-Indianews
Uttar Pradesh: कार को नुकसान पहुंचाने से नाराज शख्स ने हत्या कर शव नाले में फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार- Indianews
महाआर्यमन सिंधिया के मैनेजर ने की धोखाधड़ी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हैं MyMandi स्टार्टअप के मालिक- Indianews
Turbulence In Flight: फ्लाइट में क्यों होता है टर्बुलेंस? जानें कैसे बन जाता है ये खतरनाक-Indianews
Summer Driving Tips: गर्मी में यात्रा का बना रहे हैं प्लान, तो कार चलाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान- Indianews
Car Engine: 3-सिलेंडर या 4-सिलेंडर इंजन कौन है सबसे बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानें?- Indianews
ADVERTISEMENT