होम / Wikipedia Ban India: क्या भारत में बैन होगा Wikipedia? दिल्ली HC ने दी चेतावनी

Wikipedia Ban India: क्या भारत में बैन होगा Wikipedia? दिल्ली HC ने दी चेतावनी

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : September 7, 2024, 4:15 pm IST

Wikipedia Ban India

India News (इंडिया न्यूज़),Wikipedia Ban India: दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में विकिपीडिया को भारत में बैन करने की चेतावनी दी है। विकिपीडिया पर गलत और अपमानजनक जानकारी प्रदान करने के आरोप के चलते ये मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने कहा कि अगर विकिपीडिया कोर्ट के साथ सहयोग नहीं करता, तो भारत सरकार से कार्रवाई करने की सिफारिश की जा सकती है, जिसके तहत विकिपीडिया को देश में बैन किया जा सकता है।

विकिपीडिया की प्रतिक्रिया

विकिपीडिया का संचालन करने वाली विकिमीडिया फाउंडेशन ने कोर्ट की चेतावनी के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट की है। फाउंडेशन ने कहा है कि वे भारत में बैन जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा, “हम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत के लोगों का खुले और सुरक्षित ऑनलाइन माहौल में फ्री और भरोसेमंद जानकारी शेयर करने और उस तक पहुंचने का अधिकार बना रहे।”

विवाद की जड़ और विकिपीडिया का रुख

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक न्यूज एजेंसी ने विकिपीडिया पर गलत और अपमानजनक जानकारी देने का आरोप लगाया। विकिपीडिया ने इस पर सफाई दी कि उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट वालंटियर्स द्वारा लिखा जाता है और यह पब्लिक सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर संपादित किया जाता है।

विकिपीडिया का मॉडल और चुनौतियां

विकिपीडिया एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स विभिन्न विषयों पर जानकारी फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से वालंटियर्स द्वारा संचालित होता है और किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा इसमें सुधार किया जा सकता है। हालांकि, विकिपीडिया का मुख्य आय स्रोत डोनेशन है, और हाल के दिनों में वे यूजर्स से आर्थिक सहयोग मांग रहे हैं ताकि वेबसाइट का संचालन जारी रखा जा सके।

Delhi Crime News: कनॉट प्लेस में तेज रफ्तार कार से व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Dehradun Expressway: अगले महीने से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे होगा चालू, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
ADVERTISEMENT