ADVERTISEMENT
होम / धर्म / 13 October 2023 Rashifal: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना आपके लिए रहेगा हितकारी, जानें आज का राशिफल

13 October 2023 Rashifal: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना आपके लिए रहेगा हितकारी, जानें आज का राशिफल

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 13, 2023, 5:24 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

13 October 2023 Rashifal: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना आपके लिए रहेगा हितकारी, जानें आज का राशिफल

India News (इंडिया न्यूज), 13 October 2023 Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, आज शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज बेहद शानदार गुजरेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जानिए कितना अच्छा रहेगा आपके लिए आजा का दिन।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से ही मन आपका प्रसन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन खरीदने का आज प्लान बना सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन आपका मिलाजुला रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जातक कोई महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में असफल रह सकते हैं। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहना होगा। सिर में दर्द की शिकायत आ सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आजा के लिए सलाह  दी जाती है कि, आज व्यापार में बड़ा निर्णय लेने से बचें। महत्त्वपूर्ण कार्यो में क्षति से परेशान रहेंगे। आर्थिक व्यवहार आज सोच समझ कर करें। लंबे समय के लिए आपका पैसा फल सकता है। सरकारी कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन जातक को मिला जुला रहेगा। प्रात:काल आपका मन प्रसन्न रहेगा, किंतु दिन के मध्य में किसी बात को लेकर मन में उधेड़बुन बनेगी। इसके कारण कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे। माता का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रातः काल से ही धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त होंगे। वहीं आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भ्रमण करेंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जातक के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी और प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्य आज आसानी से पूरे होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन जातक के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण ना हो पाने के कारण मन व्यथित होगा। निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, आज आप सतर्क रहें। बेरोजगार जातकों की समस्या और भी विकराल बन सकता है। आर्थिक स्थिति आपके देखने को मिलेगी। मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं।

ये भी पढ़े-

Tags:

Aaj Ka RashifalAshwin Month 2023astrologyDaily Horoscopedaily Horoscope in hindidaily rashifalhindi horoscopehoroscopeHoroscope 2023Horoscope in Hindihoroscope todayrashifalrashifal 2023Today Horoscopetoday rashifal in hindiआज का राशिफल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT