होम / 14 September 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालों का आज का दिन रहेगा हितकारी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

14 September 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालों का आज का दिन रहेगा हितकारी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 14, 2023, 6:18 am IST
14 September 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालों का आज का दिन रहेगा हितकारी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

14 September 2023, Rashifal

India News (इंडिया न्यूज़), 14 September 2023, Rashifal: आज 14 सितंबर, बुधवार दिन का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, वहीं कुछ को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भी दिख सकता है।  आज अपने स्वास्थ्य का आप विशेष ध्यान रखें। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशिफल (Aries Today)

(14 September 2023, Rashifal)

मेष राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज जातक के व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की बनेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद भी हो सकता है। आज अपने मन को आप शांत रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ राशिफल (Taurus Today)

(14 September 2023, Rashifal)

आज आपके मन मे किसी खास चिज के लिए प्रसन्नता उमड़ेगी। आज नया कार्य करना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको इसके साथ ही आपको किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई नया मेहमान का आगमन हो  सकता है। आज धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Today)

(14 September 2023, Rashifal)

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, आज आपके भी मन में प्रसन्नता रहेगी, सोचा हुआ कोई कार्य आज पूरा हो सकता है। आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नए पार्टनरशिप से मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Today)

(14 September 2023, Rashifal)

आज किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जाएंगे। आज आप वाहन को सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए हितकारी नहीं होगा।

सिंह राशिफल (Leo Today)

(14 September 2023, Rashifal)

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। नौकरी से संबंधित कार्य़ में आज सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्र आपके लिए आर्थिक लाभ में सहयोग करेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग आज संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश आज न करें, परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त मिल सकता है। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला राशिफल (Libra Today)

आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ने का योग बन सकता है। आपको भी वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Today)

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान पर आपको ध्यान देना होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए हितकारी नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बन सकती है।

धनु राशिफल ( Sagittarius Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बनाया जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर वाद- विवाद हो सकता है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट पा महसूस कर सकते हैं। आज वाहन आदि संभलकर चलायें।

मकर राशिफल (Capricorn Today)

आज आपका मन अशांत रह सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतनी होगी, लंबी यात्रा पर आज न जाएं। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न लें।  परिवार में लोग आपके विरोध में हो सकते हैं, मान-सम्मान की कमी हो सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Today)

आज का दिन आपका बेहद अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम आपका पूरा हो होगा। वाहन आदि के प्रयोग संभलकर करें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम की वजह से बिगड़ सकता है, आज आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता  मिल सकता है।  परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन राशिफल (Pisces Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आपका अपने मित्र से पैसे लेने से विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आज आप कार्य क्षेत्र में नुकसान सह सकते हैं।  परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकती है।

ये भी पढ़े-  Krishna Janmashtami: दिल्ली के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य रुप से किया गया आयोजन देखें यब फोटो

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT