होम / 18 August 2023 Rashifal: इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के दरवाजे, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन

18 August 2023 Rashifal: इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के दरवाजे, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 18, 2023, 2:15 pm IST
18 August 2023 Rashifal: इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के दरवाजे, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन

18 August 2023 Rashifal: The doors of luck of these zodiac signs will open, know about the zodiac signs from Aries to Pisces

India News (इंडिया न्यज), 18 August 2023 Rashifal By Dr. Sapna Shree: आज का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए बहुत अचछा रहने वाला है। आज का दिन समृद्धि में वृद्धि लेकर आयेगा, आज आप मानसिक शांति को महसूस करेंगे और साथ ही आपके कार्य में अड़चने आ सकती है। जानिए आज के राशि के बारे में, आज का दिन कितना खास…

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। नौकरी में कार्य कर रहे लोगों के प्रयास तेज होंगे लेकिन अधिकारियों से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। कोई भी बात सोच- समझकर बोलें, अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना बदले, नहीं तो समस्या आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 4

वृष राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। अध्ययन व आध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों को कोई बड़ा जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन पहले की तूलना मे समान्य रहेगा, आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके पारिवारिक संबंधों में कटुता आज दूर होगी। बड़ो का आपको आशिर्वाद मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

कर्क राशि

आज अगर कोई संपत्ति संबंधी समस्या चल रही होगी तो वह आज खत्म होगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या सुधरेगी। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। कारोबार संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है। नौकरी से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह राशि

आज का दिन पहले की तूलना में अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न दिखेंगे। लेनदेन से जुड़े मामले में बेहतर रहेंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य आर्थिक वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आप अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में आपका विशेष ध्यान दिखेगा, अपने प्रोजेक्ट से संबंधित परिणाम ना मिलने से तनाव ना लें। किसी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए दूसरों पर भरोसा ना करें। बिजनेस में व्यस्तता दिखेगी, मार्केट में पैसा उलझ सकता है। पार्टनर के बीच नोकझोंक हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें, आपकी बातों से किसी को कुछ भला बुरा लग सकता हैं। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। मामले आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- जामनी भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी भूमि, भवन, दुकान आदि को खरीद सकते हैं। खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं आ सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बदामी भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि

आज का दिन आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी काम में मित्र आपका सहयोग कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और व्यावसायिक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ लेंगे। आपको वरिष्ठजनो से बात साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे तनाव भी काफी हद तक कम होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 3

मकर राशि

आज के दिन आप लोगों का भरोसा जीतेंगे। व्यापार कर रहे लोग योजनाओ के अनुसार काम करने से लाभ  मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाग्य के भरोसे छोड़ने से सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी काम को लेकर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 1

कुम्भ राशि

आज का दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोग कुछ योजना बना सकते हैं।  जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष की तरफ से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- सिल्वर भाग्यशाली अंक- 2

मीन राशि

आज के दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी बात पर वाद विवाद हो सकते हैं। बड़ो का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आपके किसी काम में मित्र आपका सहयोग कर सकते हैं। आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह मेहनत करते रहे। उन्हें फल जरुर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग-सुनहरा भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT