होम / 23 August 2023 Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा और रहेगा महत्वपूर्ण, जानें क्या है आपके राशि में खास…

23 August 2023 Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा और रहेगा महत्वपूर्ण, जानें क्या है आपके राशि में खास…

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 23, 2023, 5:42 am IST
23 August 2023 Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा और रहेगा महत्वपूर्ण, जानें क्या है आपके राशि में खास…

23 August 2023 Rashifal

India News (इंडिया न्यज), 23 August 2023 Rashifal: कुछ राशियों के लिए पहले दिन के मुकाबले आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए अपनी लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जिसका अच्छा परिणाम आगामी समय में प्राप्त भी होगा। साथ ही आपके कार्य में अड़चने भी आ सकती है। जानिए आज के राशि के बारे में, आज का दिन कितना खास…

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज कुछ समस्याओं को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है। व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज हाथ न लगाएं। परिवार में छोटी- मोटी बातों को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर आज भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, लेकिन दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, साथ ही कोई नया काम आज आपको मिलेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेंगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन समान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए अपनी लाइफ के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जिसका अच्छा परिणाम आगामी समय में प्राप्त भी होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope )

आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके साथ ही कोई बड़ी धन हानि भी आज हो सकती है। कोई भी लेनदेन सोच समझ कर ही करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार आज के दिन ने लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट भी महसूस हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन बिल्कुल न करें। साथ ही अपने पार्टनर से व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो आपका काम  बिगड़ सकता है। परिवार में थोड़ी- मोड़ी परेशानी आ सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बना सकते हैं। इस बात को अपने मित्रों और परिवार के लोगों से शेयर करने से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। साथ ही आपका प्रयास भी सफल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के आज योग बनेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने परिवार को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिसका आपके उपर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में अपने बड़े अधिकारियों से विवाद भी बढ़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से  बिल्कुल दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप किसी बड़ी यात्रा के लिए जा सकते हैं और साथ ही यात्रा में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अच्छा होगा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। परिवार में कोई पुराना विवाद फिर से आ सकता है, वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope)

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव को महसूस करेंगे। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। आज अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपका दिन आपका अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिस कारण आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ का योग बनेगा। साथ ही परिवार में सुखद समाचार आज मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप स्वस्थ को लेकर थोड़ो परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से जा सकती है। जिसके कारण मन उदास रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT