होम / 31 August 2023 Rashifal: आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहद खास, जानिए इन 6 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

31 August 2023 Rashifal: आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहद खास, जानिए इन 6 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 31, 2023, 6:51 am IST
31 August 2023 Rashifal: आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहद खास, जानिए इन 6 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

31 August 2023 Rashifal

India News (इंडिया न्यज), 31 August 2023 Rashifal: आज गुरुवार का दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज का दिन इन सभी राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए एक नया जीवन में एक नया सवेरा लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति वह व्यवसाय के लिए काफी मजबूत रहेगी। जानिए (31 August 2023 Rashifal) यानी आज के राशिफल के बारे में, कितना रहेगा आपको लिए खास…

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपकेल लिए उतार-चढ़ाव वाला  रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग आज आपके जिवन में सक्रिय होते दिखेंगे। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके सोचे गये कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ बिल्कुल ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनता हुआ दिखेगा। कोई नया वाहन मकान खरीदने का विचार बनेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष के मामलों में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में आज आप ले सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों का दिन होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में लोग आपको फंसा सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपमें कमजोरी महसूस होगी। किसी अपने को लेकर मन में चिंता बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना ठीक हो सकता है।

कन्या  राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशिया बढ़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपका पार्टनर आपको धोखा देने की सोच सकता ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें साथ ही वाणी पर संयम रखें।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT