होम / Aaj Ka Rashifal: आज कुछ राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कुछ राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 27, 2024, 4:29 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर ही राशिफल का आकलन किया जाता है। आज 27 मार्च 2024 बुधवार का दिन है। आज के राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशि जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं तो, वहीं कुछ नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को भी पदोन्नति मिलने की उम्मीद है, तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल आपके जीवन में कितना खास लाएंगा।

मेष राशिफल

आज आपको कोई दुखद समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज संभव है कि आपको अपने किसी करीबी से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में अभी बदलाव न करें। संपत्ति संबंधी मामलों में उत्पन्न होने वाले विवादों से खुद को दूर रखें। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आज आप बिजनेस के काम से किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारियों से संपर्क मधुर रहेंगे। पत्नी के साथ आपका दिन अच्छा बीतेगा।

मिथुन राशिफल

आज सोचे हुए काम पूरे होंगे. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से नये लाभ की संभावना बनेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। आप किसी नए काम में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। आज आप संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा प्रोविडेंट फंड जमा कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे कार्यों में विरोधी वर्ग का दबदबा दिखेगा। व्यापार में आर्थिक हानि संभव है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

Zomato Share Price: जोमैटो के लिए दमदार रहा इस साल का होली, शेयर बाजार में कंपनी ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

सिह राशिफल

आज कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए घातक रहेगा। बिजनेस में अभी बदलाव न करें। आज पत्नी से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद में विजय मिलेगी। अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशिफल

व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी साझेदारी में भागीदार बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। आज परिवार में मेहमानों का खूब आना-जाना रहेगा। घर पर पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल

आज आप शारीरिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएँ उत्पन्न होंगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद बढ़ेंगे। आज आप यात्रा पर जाएं तो सावधान रहें।

Microsoft Windows New Chief: IIT मद्रास छात्र पवन दावुलुरी के नाम बड़ी सफलता, Microsoft Windows के नए चीफ नियुक्त

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज परिवार में किसी से बहस हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। आज आप किसी नए काम के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है.

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन या घर खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे आपके कारोबार में मुनाफा होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। पत्नी और बच्चों के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। मन शांत रहेगा।

कुम्भ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की नींव रख सकते हैं। आज आपको संपत्ति संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपको अपना रुका हुआ पैसा भी मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल

आज आपके कुछ फैसलों के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज किसी को बड़ी रकम उधार देना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. वाद-विवाद से दूर रहें।

Brother’s Severed Ear: भाई के अंतिम संस्कार में आदमी ने ताबूत खोल काट लिया कान, वजह जान हुए सब हैरान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.