Akshaya Tritiya 2026 Daan: हमारे जीवन में कई बार ऐसा दौर आता है जब मेहनत करने के बावजूद काम अटकने लगते हैं और मन बेचैन रहता है. ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या राहु-केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव हो सकता है, जो जीवन में बाधाएं और मानसिक तनाव बढ़ाते हैं.लेकिन साल में एक दिन ऐसा भी आता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है-अक्षय तृतीया. मान्यता है कि इस दिन किया गया छोटा सा पुण्य कार्य भी बड़े से बड़े कष्ट को कम करने की क्षमता रखता है.
सनातन परंपरा में ‘अक्षय’ का मतलब होता है,जिसका कभी नाश न हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान, जप या कोई भी अच्छा काम लंबे समय तक फल देता है. साल 2026 की अक्षय तृतीया को विशेष ग्रह संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन किए गए उपाय और भी प्रभावशाली माने जा रहे हैं.
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में क्या करें?
अगर शनि का प्रभाव आपके जीवन में परेशानी ला रहा है, तो इस दिन कुछ सरल दान करने से राहत मिल सकती है:
- काले तिल और सरसों का तेल दान करें. इससे शनि की पीड़ा कम होती है.
- लोहे की वस्तुएं जैसे तवा, कड़ाही या अन्य बर्तन किसी जरूरतमंद को दें, यह शुभ माना जाता है.
- जूते-चप्पल या छातादान करें, खासकर गर्मी के मौसम में, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं.
राहु-केतु दोष को शांत करने के उपाय
राहु को भ्रम, डर और मानसिक अस्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इन उपायों से लाभमिल सकता है:
- जौ का दान करें, इसे शास्त्रों में अत्यंत शुभ बताया गया है.
- नारियल अर्पित करें या किसी जरूरतमंद को दें, इससे मन को शांति मिलती है.
- पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएं, इससे राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.
शास्त्रों में क्या कहा गया है?
भविष्य पुराण, स्कंद पुराण और मत्स्य पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में अक्षय तृतीया के महत्व का विस्तार से वर्णन मिलता है. इन ग्रंथों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान और उपाय व्यक्ति के कष्टों को कम करने में सहायक होते हैं.