होम / घर में पैसों की तंगी से हैं परेशान? ये 6 उपाय करेंगे आपकी समस्या का समाधान-Indianews

घर में पैसों की तंगी से हैं परेशान? ये 6 उपाय करेंगे आपकी समस्या का समाधान-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 27, 2024, 10:44 am IST

India News(इंडिया न्यूज), Shortage of Money: बहुत से लोग अपने जीवन में इतनासंघर्ष करते हैं लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से संतुष्ट नहीं रह पाते। इस परिस्थिति में से बहुत लोग गुजरते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं इससे जुड़े कुछ उपाय जिससे आपके घर से पैसों की तंगी चली जाएगी और मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

बिना किसी दबाव के Sharmila Tagore ने दिए थे बिकनी में पोज, पति Mansoor की याद में कही ये बात -IndiaNews

केले के पेड़ की पूजा: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आपको हर गुरुवार केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। हो सके तो रोज सुबह केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

नमक और पानी को मिलाकर लगाएं पोछा: कई बार घर की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके आर्थिक जीवन पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए पानी में नमक डालकर फर्श पर पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।

दीपक जलाएं: घर में रोज सुबह दीपक जलाएं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके। अगर घर में सही तरीके से पूजा-पाठ किया जाए तो जीवन के दुख-दर्द और पैसों की समस्या दूर हो सकती है।

तुलसी पूजन- रोजाना तुलसी जी को जल चढ़ाएं और सुबह-शाम उनके सामने घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी को मां लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है। शुक्रवार के दिन व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से भी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Women Cricket: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर भिड़ंत, महिला टी-20 एशिया कप में 19 जुलाई को होगा मुकाबला -IndiaNews

घर को साफ-सुथरा रखें: घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी मानी जाती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। साथ ही बेकार की चीजों को इकट्ठा न करें। घर से कबाड़ को आज ही बाहर फेंक दें। रोज सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करें।

सूर्य को जल चढ़ाएं: प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से होता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता दिलाने में मदद करेगी, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT