होम / Ashadh Month Vrat: आषाढ़ माह में आएंगे कई व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट-Indianews

Ashadh Month Vrat: आषाढ़ माह में आएंगे कई व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 22, 2024, 2:28 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Ashadh Month Vrat Tyohar List 2024: हिंदू धर्म में हर महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन आषाढ़ माह में अगर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हिंदी महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। आषाढ़ माह का नाम भी पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों पर आधारित है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा इन्हीं दो नक्षत्रों में से किसी एक में रहता है। इसलिए इस माह को आषाढ़ कहा जाता है। हर महीने की तरह इस माह में भी पूजा-पाठ और दान पुण्य करना शुभ होता है। लेकिन इस माह में ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुटती है। इसलिए इस माह का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा आषाढ़ माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। यहां देखें आषाढ़ में आने वाले व्रत और त्योहारों की सूची।

आषाढ़ मास 2024 व्रत-त्योहार कैलेंडर

  • योगिनी एकादशी – 2 जुलाई 2024
  • प्रदोष व्रत – 3 जुलाई 2024
  • मासिक शिवरात्रि – 4 जुलाई 2024
  • आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि – 6 जुलाई 2024
  • जगन्नाथ रथ यात्रा – 7 जुलाई 2024
  • विनायक चतुर्थी – 9 जुलाई 2024
  • देवशयनी एकादशी – 17 जुलाई 2024
  • प्रदोष व्रत – 19 जुलाई 2024
  • कोकिला व्रत – 20 जुलाई 2024
  • गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा – 21 जुलाई 2024

NEET-UG Re-exam में इन छात्रों को फिर मिलेगा मौका, इस दिन होगी परीक्षा

आषाढ़ मास के इन नियमों का पालन करें

  • आषाढ़ मास में पूजा-पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से दुख समाप्त होते हैं। धर्म शास्त्रों में आषाढ़ माह के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए।
  • आषाढ़ माह में प्रतिदिन सुबह उठकर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • आषाढ़ माह में दान करना शुभ माना जाता है। इस माह में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र और छाते का दान करना चाहिए।
  • आषाढ़ माह में यदि प्रतिदिन सुबह-शाम कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो मानसिक शांति प्राप्त होती है। ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, ‘क्रीं कृष्णाय नमः’, ‘ॐ राम रामाय नमः’, ‘ॐ रामदूताय नमः’ मंत्रों का प्रतिदिन जाप करें।
  • आषाढ़ माह में गुरु पूर्णिमा भी आती है और ऐसे में गुरुओं के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए।

Atal Setu: मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने अटल सेतु में दरार का लगाया आरोप, MMRDA ने किया पलटवार -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Murder Suicide: व्यक्ति ने की प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, रायपुर के होटल में फिर कर ली खुदकुशी -IndiaNews
Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में महिला ने प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार -IndiaNews
Delhi AQI: दिल्ली की हवा हुई साफ, साल का सबसे कम प्रदूषण स्तर दर्ज -IndiaNews
बारिश में भुट्टा खाना पसंद है तो इसको खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे परेशान
Andhra Pradesh Factory Blast: आंध्र प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 1 की मौत, 16 घायल -IndiaNews
Goa Rains: गोवा में झरने पर फंसे 80 लोगों को बचाया गया, भारी बारिश के चलते हुए कल बंद रहेंगे स्कूल -IndiaNews
Jammu Temple Vandalised: जम्मू में मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार -IndiaNews
ADVERTISEMENT