होम / Ashadha Month 2024: आषाढ़ माह कब हो रहा शुरू, इसका महत्व, जानिए सही डेट और महत्व-Indianews

Ashadha Month 2024: आषाढ़ माह कब हो रहा शुरू, इसका महत्व, जानिए सही डेट और महत्व-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 16, 2024, 3:00 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Ashadha Month 2024: आषाढ़ का महीना चौथा महीना होता है। इस महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है, वातावरण में बदलाव होता है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना देवी दुर्गा, विष्णु जी, सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस महीने से देवी-देवताओं का विश्राम समय शुरू होता है जो चार महीने तक रहता है। इसे चातुर्मास कहा जाता है, तो चलिए जानते हैं 2024 में आषाढ़ का महीना कब से शुरू हो रहा है।

आषाढ़ मास का डेट

आषाढ़ मास 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है, यह महीना 21 जुलाई 2024 को समाप्त होगा। इसके बाद सावन का महीना शुरू होगा। आषाढ़ मास में जप, तीर्थ दर्शन से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।

आषाढ़ मास का महत्व

आषाढ़ मास को मनोकामनाएं पूरी करने वाला महीना कहा जाता है। इस महीने में पौराणिक महत्व के मंदिरों और प्राचीन तीर्थों के दर्शन करने चाहिए। आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। श्रीहरि की पूजा करने से विचारों में शुद्धता आती है और जीवन सुखमय बनता है। वहीं आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Online Betting: सट्टे का कर्ज चुकाने के लिए महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार -IndiaNews

आषाढ़ माह 2024 व्रत और त्योहार

  • 23 जून 2024 (रविवार) – आषाढ़ माह शुरू
  • 25 जून 2024 (मंगलवार) – कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू
  • 2 जुलाई 2024 (मंगलवार) – योगिनी एकादशी
  • 3 जुलाई 2024 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 4 जुलाई 2024 (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि
  • 5 जुलाई 2024 (शुक्रवार) – आषाढ़ अमावस्या
  • 6 जुलाई 2024 (शनिवार) – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
  • 7 जुलाई 2024 (रविवार) – जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 9 जुलाई 2024 (मंगलवार) – विनायक चतुर्थी
  • 16 जुलाई 2024 (मंगलवार) – कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024 (बुधवार) – देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
  • 19 जुलाई 2024 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 20 जुलाई 2023 (शनिवार) – कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई 2024 (रविवार) – गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा

Hijab Ban in College: कॉलेज में हिजाब बैन के खिलाफ छात्राओं ने बॉम्बे HC का खटखटाया दरवाजा, जानें पूरा मामला-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Goa: गोवा में बढ़ा मूल्य वर्धित कर, महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल -IndiaNews
Viral Video: मेट्रो में दिखा इस बार सबसे अलग कारनामा, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी-Indianews
Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी की फोटो वायरल, दुल्हन की तरह सजा ‘रामायण’ -IndiaNews
Viral Videoमेट्रो में दिखा इस बार सबसे अलग कारनामा, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Paper Leak Law: NEET-NET को लेकर विवाद जारी, केंद्र ने अधिसूचित किया पेपर लीक विरोधी कानून -IndiaNews
Unique Rituals: शादी के दौरान यहां निभाई जाती है अजीब परंपरा, दूल्हे के दोस्त करते हैं दुल्हन को Kiss-Indianews
Gautam Gambhir: ‘मुझे नहीं लगता…’, गौतम गंभीर ने भारत के मुख्य कोच पद को लेकर तोड़ी चुप्पी -IndiaNews
ADVERTISEMENT