Live TV
Search
Home > धर्म > ब्रह्म मुहूर्त में उठना किस बात का संकेत है? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बदल सकती हैं आपकी सोच

ब्रह्म मुहूर्त में उठना किस बात का संकेत है? जानिए 3 बड़ी वजहें जो बदल सकती हैं आपकी सोच

Brahma Muhurat Significance: शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त का समय बेहद पवित्र और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है, इसलिए इस समय उठना लाभकारी बताया गया है. कई बार इस दौरान अपने आप नींद खुलना साधारण नहीं होता, बल्कि इसे खास संकेत के रूप में भी देखा जाता है. आइए जानते है इन संकेतों के बारे में.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 12, 2026 18:02:12 IST

Mobile Ads 1x1

Brahma Muhurat Significance: ब्रह्म मुहूर्त वह पवित्र समय माना जाता है जब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है और देवी-देवताओं की कृपा सबसे अधिक सक्रिय रहती है. यही कारण है कि प्राचीन काल से लेकर आज तक लोग इस समय उठकर पूजा, ध्यान और जप करते हैं. मान्यता है कि इस समय किए गए आध्यात्मिक कार्य जल्दी फल देते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले शुरू होता है. आमतौर पर यह समय सुबह करीब 4 बजे से 5:30 बजे तक माना जाता है, हालांकि सूर्योदय के समय के अनुसार इसमें थोड़ा बदलाव संभव है. शास्त्रों में इसे भाग्य जागरण का समय भी कहा गया है.

अचानक ब्रह्म मुहूर्त में नींद खुलना क्या दर्शाता है?

ईश्वर से जुड़ने का संकेत
अगर आपकी आंखें बिना किसी अलार्म के इस समय खुल जाती हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह समय आपको ईश्वर की ओर आकर्षित करता है और ध्यान-भक्ति के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान की गई प्रार्थना सीधा परमात्मा तक पहुंचती है.

पूर्व जन्म के पुण्य का फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर व्यक्ति की नींद इस समय अपने आप नहीं खुलती. यदि ऐसा हो रहा है, तो यह आपके पिछले जन्मों के अच्छे कर्मों का परिणाम हो सकता है. यह संकेत देता है कि आपके संचित पुण्य अब फल देने के लिए तैयार हैं.

दैवीय कृपा का अनुभव
ब्रह्म मुहूर्त में जागना इस बात का भी प्रतीक माना जाता है कि आप पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा है. इस समय जागने वाले लोगों को दिनभर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव होता है.

ब्रह्म मुहूर्त में क्या करना चाहिए?

इस शुभ समय का पूरा लाभ लेने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं:

  •  उठते ही भगवान का स्मरण करें
  •  ध्यान और प्राणायाम करें
  •  गायत्री मंत्र या अपने इष्ट देव का मंत्र जप करें
  •  ‘ॐ नमः शिवाय’ का कम से कम 108 बार जाप करें
  •  हनुमान चालीसा या विष्णु-शिव के मंत्रों का पाठ करें

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS