होम / Sawan Special: सावन में घर लाएं ये चीजें, कभी नहीं रूकेगी बरकत

Sawan Special: सावन में घर लाएं ये चीजें, कभी नहीं रूकेगी बरकत

Simran Singh • LAST UPDATED : July 12, 2023, 1:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan Special, दिल्ली: सबसे पहले आप सभी को सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं भोलेबाबा आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें। सावन से जुङें आज के इस खास एपिसोड में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएगें। जिन्हें घर लाने से आपका जीवन बदल सकता है साथ ही आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलेगा।

ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें सावन के दोरान घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सावन में इन चीजों को खरीदने से भगवान शिव के साथ साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि सावन में किन चीजों को खरीदना शुभ माना गया है।

रुद्राक्ष

धार्मिक मान्यता के मुताबिक रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसलिए अगर आप सावन के दौरान शुभ मुहूर्त में रुद्राक्ष खरीदकर घर लाते हैं तो इससे जीवन में तरक्की मिलती है। इसके अलावा सावन में रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है और साथ ही हृदय रोग का खतरा भी नहीं रहता है।

डमरू

सावन में भगवान शिव की स्तुति करना बेहद शुभ फलदायी होता है। शिव जी की पूजा में डमरू बजाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं। इसलिए आप सावन में घर पर डमरू भी ला सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। ऐसे में सावन में घर के मंदिर के लिए छोटा सा शिवलिंग खरीद सकते हैं। हाँलाकि घर के लिए शिवलिंग खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह 2 इंच से बड़ा ना हो। इसके अलावा घर में रखे हुए शिवलिंग की नियमित पूजा करना जरूरी होता है।

चाँदी की चीजें

सावन में चाँदी की चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए आप सावन में चांदी का कड़ा खरीद सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन मास में चांदी का कड़ा खरीदने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। साथ ही शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में शिवजी की भस्म रखना शुभ होता है। इसे घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में इसके लिए एक चांदी के डिब्बी में भस्म रख लें और पूजा के दौरान रोजाना माथे पर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।

 

ये भी पढ़े: आंखों के नीचे से डार्क सर्कल को खत्म करने का आर्युवेद का सबसे हिट फॉर्मूला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखीं Taapsee Pannu, पैप्स द्वारा पकड़े जाने पर की यह गुजारिश -Indianews
Hindustan Copper Limited: राजस्थान के खेतड़ी नगर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की लिफ्ट गिरी, 15 लोग फंसे- Indianews
London: लंदन बस स्टॉप पर भारतीय मूल की महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -India News
Pakistan: पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, की प्राइवेटाइजेशन की घोषणा- Indianews
समर हीट से बचने के लिए इन फैब्रिक के आउटफिट्स को वार्डरोब में करें शामिल, गर्मियों में मिलेगी राहत -Indianews
Cricket: वीवीएस लक्ष्मण द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे, इन पूर्व खिलाड़ियों को भी मिल सकता है भरतीय कोच का कमान-Indianews
Raisin Water: सुबह उठते ही खाली पेट जरूर पिएं किशमिश का पानी, मिलेंगे यह गजब के फायदे -Indianews
ADVERTISEMENT