होम / 9 April Rashifal: कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी अच्छी खबर,जानिए 12 राशियों के बारे में

9 April Rashifal: कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी अच्छी खबर,जानिए 12 राशियों के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 9, 2023, 6:30 am IST

इंडिया न्यूज:(09 April Rashifal) आज कर्क राशिवालों को धर्म और आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी साथ ही बड़े लोगों का मार्गदर्शन और मदद भी मिलेगी। मकर राशिवाले को उधार दिया पैसा वापसी के लिए की गई कोशिशें सफल होंगी। लेकिन आज अपना स्वभाव सहज रखें। गैर जरूरी खर्चों पर काबू करें। साथ मे आइए जानते है 12 राशियो के बारें में।

मेष

आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धर्म और आध्यात्म में समय बीतेगा। स्टूडेंट्स को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मनोबल मजबूत रखें। तनाव के कारण काम टालने की कोशिश न करें। नकारात्मकता हावी न होने दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर काम का लोड ज्यादा रहेगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ मनोरंजन में बीतेगा।

वृष 

आर्थिक स्थिति मजबूत करने में पूरा ध्यान रहेगा। आपको योजनाओं में रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक संस्थान में जाने का मौका मिलेगा। जल्दी सफलता पाने की इच्छा में गलत रास्ता अपनाने से बचें। धैर्य से काम करें। घर में छोटी सी बात पर बड़ा इशू बन सकता है। मार्केटिंग के कामों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा न करें।

मिथुन

घर के रखरखाव संबंधी सामान की खरीदारी हो सकती है। व्यस्तता के कारण जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। रूटीन व्यवस्थित रखें। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। बिजनेस में लोगों से मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है।

कर्क 

धर्म और आध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। बड़े लोगों का मार्गदर्शन और मदद मिलेगी। शांति और सुकून महसूस करेंगे।
शकी मिजाज के कारण परेशानी हो सकती है। साझेदारी वाले बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मीटिंग के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने साथ परिवार के लोगों की सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह 

स्टूडेंट्स के लिए ज्ञानवर्धक समय है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। आपको समस्या का समाधान मिलेगा।
 पैसों के लेनदेन को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। बेहतर होगा अनजान लोगों के साथ मेलजोल न बढ़ाएं। नजदीकी संबंधों को मजबूत करें। काम करने की जगह में बदलाव होने की स्थिति बन सकती है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें।

कन्या 

थोड़ा समय आत्मचिंतन में लगाएं। इससे आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। घर से संबंधित वस्तुओं के ऑनलाइन शॉपिंग में फिजूलखर्ची रहेगी। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। स्टाफ संबंधित दिक्कत रहेगी। मीडिया और अपने कॉन्टैक्ट्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। 

तुला

युवा लोग भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। भरपूर मेहनत करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों के दोस्तों और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक प्लेस पर विवाद में न पड़ें। मुसीबत में फंस सकते हैं। कामकाज ज्यादा होने से अपने परिवार और जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

वृश्चिक

स्टूडेंट्स को करियर संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रखें नकारात्मक शब्दों के इस्तेमाल से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। अपने ऑफिशियल कागजों को बहुत संभालकर रखें। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

धनु

सामाजिक गतिविधियों में सम्मानजनक स्थिति रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय इनकम के साथ खर्चा भी ज्यादा रहेगा। बिजनेस में नए फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

मकर

युवा लोग भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और कॉन्सन्ट्रेट रहेंगे। उधार दिया पैसा वापसी के लिए की गई कोशिशें सफल होंगी। अपना स्वभाव सहज रखें। गैर जरूरी खर्चों पर काबू करना जरूरी है,अधिकारी और सम्मानित लोगों से संबंध रखने से बिजनेस में फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।

कुंभ

ग्रह स्थिति बेहतर रहेगी। बातचीत से ही कई मसले निपट जाएंगे। फालतू विवादों में समय खराब हो सकता है। अति आत्मविश्वास और स्वार्थ की भावना से बचें। कारोबार में कॉम्पिटिशन करने वालों पर नजर रखना जरूरी है। दिक्कतें रहेंगी, लेकिन चिंता ना करें। सफलता मिलनी तय है।

मीन

कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। घर में प्रिय रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होगा। लापरवाही से रिश्तो में दरार पड़ सकती है।
 बिजनेस में दूरदराज के लोगों से संपर्क बनेंगे।

ये भी पढ़े:- याचना नहीं अब रण होगा, संग्राम महाभीषण होगा’ ; कारसेवकों पर चली गोलियों को याद कर बोले रामभद्राचार्य

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Australia: मेरा रेप हो सकता…, Uber ड्राइवर ने ट्रैफिक के दौरान किया हस्तमैथुन, महिला ने बताई परेशान करने वाली कहानी- Indianews
Viral News: महिला ने दिखाया बिना बिजली के पानी ठंडा करने का आसान तरीका, देखकर सभी हुए हैरान- Indianews
Viral News: सोशल मीडिया स्टंट महिला को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो हो रहा वायरल- Indianews
Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
ADVERTISEMENT