होम / Chaitra Navratri 2023: व्रत में शरीर की एनर्जी बरकरार रखने के लिए ले खाएं ये हेल्दी चीज़े

Chaitra Navratri 2023: व्रत में शरीर की एनर्जी बरकरार रखने के लिए ले खाएं ये हेल्दी चीज़े

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 17, 2023, 6:54 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri 2023 Fasting Food) नवरात्रि का त्योहार शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए है। बता दें कि इस त्योहार में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो भी भक्त श्रद्धा भाव से देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू होंगे। इसी दिन से श्रद्धालु दुर्गा के नौ दिनों का उपवास रखते हैं। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना भी काफी जरूरी होता है।

हालांकि, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए व्रत रखना एक बेहतर विकल्प है, लेकिन शरीर की एनर्जी बरकरार रहे, इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेना भी जरुरी है। तो यहां जानिए कि किन चीज़ों का सेवन कर आप उपवास के दौरान एनर्जेटिक रह सकते हैं।

1. मखाने की खीर

मखाना खाने के कई फायदे हैं। इसमें पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी तत्व होते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। व्रत के दौरान आप मखाने को फ्राई कर भी खा सकते हैं।

2. साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं। चाहें तो आप साबूदाना की खीर, वड़ा, खिचड़ी आदि बना सकते हैं।

3. कुट्टू टिक्की

नवरात्रि के दौरान सिंघाड़े के आटे से बनी चीज़ें खा सकते हैं। आप इससे टिक्की भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को मैश करें, इसमें कुट्टू का आटा मिलाएं और स्वादानुसार सेंधा नमक मिक्स करें। अब इसे तेल में फ्राई कर लें।

4. लस्सी पिएं

उपवास के दौरान लस्सी के सेवन से आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए केला और अखरोट की लस्सी बना सकते हैं। आप इसमें चीनी की जगह गुड़ मिला सकते हैं।

5. मूंगफली

फलाहार के रूप में आप मूंगफली का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। आप इसे घी में भूनकर खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Iran-Pakistan Statement: क्यों उड़ा कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का मजाक? जानें बयान में क्या कहा-Indianews
बिग बॉस 13 फेम Arti Singh ने रचाई शादी, परिवार के साथ जमकर दिए पोज -Indianews
14 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौटेंगे Fardeen Khan, इस तरह मिला था हीरामंडी में रोल -Indianews
Lok Sabha Election: दूसरे चरण के मतदान में मुख्य सीटों पर 2019 में कैसे हुआ था मतदान, यहां जानें पूरा विवरण-Indianews
News Delhi: रणधीर जयसवाल ने भारतीय लोकतंत्र के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात-Indianews
टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक, आज OTT star के नाम से जाना जाता हैं ये सितारा -Indianews
Lok Sabha Election: राहुल गांधी, शशि थरूर से लेकर हेमा मालिनी तक दूसरे चरण के मतदान में ये बड़े नाम है शामिल-Indianews
ADVERTISEMENT