Live
Search
Home > धर्म > Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन इन कामों से रहें दूर,वरना मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन इन कामों से रहें दूर,वरना मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत पवित्र माना जाता है. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा के साथ जीवन में पवित्रता और अनुशासन रखना जरूरी होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दिनों बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए, तामसिक भोजन और नशे से दूर रहना चाहिए, घर में जलाई गई अखंड ज्योति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और पूजा-पाठ के समय मन को एकाग्र रखना चाहिए. साथ ही गुस्सा, झगड़ा और गलत शब्दों से भी दूरी रखनी चाहिए. इन नियमों का पालन करने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: March 12, 2026 14:52:14 IST

Mobile Ads 1x1

 Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान जीवन में पवित्रता, संयम और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है.

 इन दिनों कुछ खास नियमों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि तथा शांति बनी रहती है. वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें नवरात्रि के दौरान करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी बातें हैं जिनसे इन नौ दिनों में दूरी रखना शुभ माना जाता है.

 नाखून काटने से बचें

नवरात्रि के दौरान नाखून भी नहीं काटना चाहिए . मान्यता है कि इन नौ दिनों में शरीर की शुद्धता और सादगी बनाए रखना चाहिए, इसलिए इस तरह की गतिविधियों से दूरी रखना बेहतर माना जाता है.

बाल या दाढ़ी न कटवाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के समय बाल, दाढ़ी या मूंछ कटवाना उचित नहीं माना जाता. जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें इन दिनों शरीर से जुड़े ऐसे बदलाव करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे व्रत के नियमों के विरुद्ध माना जाता है.

 तामसिक भोजन से दूरी रखें

नवरात्रि के दिनों में मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इन दिनों सात्विक भोजन करना अधिक शुभ माना जाता है, जिससे मन शांत और सकारात्मक बना रहता है.

 फलाहार करते समय नियमों का पालन करें

जो लोग नवरात्रि में व्रत रखते हैं, उन्हें फलाहार करते समय अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि भोजन एक ही स्थान पर बैठकर और शांति से करना चाहिए. इसे साधना और संयम का हिस्सा माना जाता है.

तंबाकू और नशे से दूर रहें

नवरात्रि के व्रत के दौरान तंबाकू, सिगरेट या किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाए रखना जरूरी माना जाता है. ऐसा करने से व्रत की पवित्रता बनी रहती है और मन भी सकारात्मक रहता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS