Chaitra Navratri 2026 Shubh Yog: आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है और माता दुर्गा का पालकी में आगमन हुआ है. आज कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती हैं और भक्त व्रत भी करते हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि में बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जैसे 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और 6 बार रवि योग. 1 बार द्विपुष्कर योग और 1 बार ही अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है. मान्यताओं के अनुसार इन योग में किए गए हर कार्य सफल होते हैं. अगर आप द्विपुष्कर योग में जो भी शुभ काम करते हैं, उसका दोगुना फल आपको प्राप्त होता है. ऐसे में कोई महत्वपूर्ण करना हो, तो आप इन शुभ योगों में कर सकते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में बन रहे इन शुभ योगों के बारे में.
19 मार्च, चैत्र नवरात्रि का पहला दिन
- शुक्ल योग: प्रात:काल से देर रात 01 बजकर 17 मिनट तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 20 मार्च को 04:05 ए एम से 06: 25 ए एम तक
20 मार्च, चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन
- ब्रह्म योग: प्रात:काल से लेकर रात 10 बजकर 15 मिनट तक, उसके बाद इंद्र योग
- सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
- अमृत सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर 21 मार्च को तड़के 02 बजकर 27 मिनट तक
21 मार्च, चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
- इन्द्र योग: प्रात:काल से लेकर शाम 07 बजकर 01 मिनट तक
- रवि योग: देर रात 12 बजकर 37 मिनट से लेकर 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
22 मार्च, चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन
- रवि योग: सुबह 06 बजकर 23मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक
23 मार्च, चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन
- सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 08 बजकर 49 मिनट से लेकर 24 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक
- रवि योग: रात 08 बजकर 49 मिनट से लेकर 24 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक
24 मार्च, चैत्र नवरात्रि का छठा दिन
- प्रीति योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 09:07 मिनट तक
- आयुष्मान् योग: सुबह 09 बजकर 07 मिनट से 25 मार्च को 06 बजकर 02 मिनट तक
- द्विपुष्कर योग: शाम 07 बजकर 04 मिनट से लेकर 25 मार्च को सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक
- रवि योग: सुबह 06 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 04 मिनट तक
25 मार्च, चैत्र नवरात्रि का सातवा दिन
- सौभाग्य योग: प्रात:काल से लेकर 26 मार्च को 03:09 ए एम तक, उसके बाद शोभन योग
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:20 मिनट से शाम को 05:33 मिनट तक
26 मार्च, चैत्र नवरात्रि का आठवा दिन
- शोभन योग: प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 04 बजकर19 मिनट से 27 मार्च के दिन सुबह 06:17 मिनट तक
- रवि योग: शाम 04बजकर19 मिनट से 27 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर17 मिनट तक
27 मार्च, चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन
- सुकर्मा योग: रात में 10 बजकर10 मिनट से अगले दिन सुबह तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06बजकर17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक
- रवि योग: पूरे दिन
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.