<
Categories: धर्म

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा! न करें ये 3 गलतियां, व्रत हो जाएगा खंडित

Chaitra Navratri 2nd Day: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है, अगर आप इन 3 नियम का पालन ना करें, तो आपकी वर्षों की साधना, पूजा व्रत और तप सब व्यर्थ हो सकता है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का होता है, जिनके हाथ में जपमाला और कमंडलु होता है, जो तपस्या, संयम और ज्ञान का प्रतीक है.  हिमालय की पुत्री मां ब्रह्मचारिणी ने घोर तपस्या करके शिव को पति रूप में प्राप्त किया था और उनकी अर्धांगिनी बनी थी. इसलिए कहा जाता है जो भी व्यक्ति मा दुर्गा के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा-भाव से पूरे विधि विधान के साथ करता है, उसके असंभव कार्य भी संभव हो जाता हैं और जीवन में सफलता मिलती है.

धर्म शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है, अगर आपसे कोई गलती हो जातो  वर्षों की साधना, पूजा व्रत और तप सब व्यर्थ हो सकता है. इसलिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में इन तीन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

1. भोजन और ब्रह्मचर्य का उल्लंघन करना

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में यदी कोई व्रती व्यक्ति असंयमित भोजन करता है, मांस मदिरा का सेवन करता है और ब्रह्मचर्य के नियम का उल्लंघन करता है, तो उस व्यक्ति का व्रत निष्फल हो जाता है. पद्म पुराण में भी लिखा गया है कि “मद्यं मांसं न सेवेत व्रतानां ब्रह्मचारिणि”, मतलब है कि व्रत के दौरान अगर कोई मदिरा और मांस का सेवन करता है तो व्रत नष्ट कर देता है. व्रत के दौरान हमेशा सात्त्विक भोजन करना चाहिए और मन को शांत रखना चाहिए, ऐसा करने से ही शरीर तप के योग्य बनाता है, जबकि तामसिक भोजन व्यक्ति के शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से आपके मन में गलत खयाल आ सकते हैं

2. अहंकार और क्रोध करना

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में किसी भी व्यक्ति या महिला को क्रोध या अहंकार में आकर किसी को गलत बोलने से बचना चाहिए, ऐसा करने से व्रत नष्ट हो जाता है.  धर्म शास्त्रों के अनुसार “अहंकारः परं दुष्टं क्रोधो वा नाशकः तपः” मतलब है कि अहंकार और क्रोध तपस्या को तुरंत नष्ट कर देते हैं. मनोविज्ञान के अनुसार पूजा में गुस्सा आना मन की शांति भंग करता है. 

3. मंत्र-जप में अशुद्धि या भूल होना

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन यानी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में यदी कोई व्यक्ति या महिला मंत्र जप के दौरान अशुद्ध उच्चारण करें या मंत्र जाप अधूरा छोड़े, तो उसे पूजा और मंत्र जाप का पूरा फल नहीं मिलता है और व्रत वहीं नष्ट हो जाती है. धर्म शास्त्र के अनुसार मंत्र का उच्चारण सही स्वर और लय में होना जरूरी है, अगर ऐसा ना हो तो उसकी तरंगें मन-मस्तिष्क पर असर डालती हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Haryana Govt: मजदूरों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में 35% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से प्रभावी

Haryana Govt Update: अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की…

Last Updated: April 9, 2026 08:01:12 IST

11 युवतियों के साथ 3 युवक कमरे में क्या कर रहे थे, सामने का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Last Updated: April 9, 2026 07:56:45 IST

West Bengal: चुनावी दौरे के दौरान हादसा, अधीर रंजन चौधरी के काफिले का एक्सीडेंट, कई सुरक्षाकर्मी घायल

West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…

Last Updated: April 9, 2026 07:06:05 IST

Israel Attack On Lebanon: 250 मौतों से दहला लेबनान! सड़क पर बिखरी पड़ी हैं लाशें; सीजफायर के बीच इजरायल ने की बमबारी

Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…

Last Updated: April 9, 2026 06:23:09 IST

UP Petrol Diesel Price 9 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों का खेल बदला! राहत की उम्मीद या जेब पर नया वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 9, 2026 06:09:37 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…

Last Updated: April 9, 2026 06:06:22 IST