<
Categories: बिहार

11 युवतियों के साथ 3 युवक कमरे में क्या कर रहे थे, सामने का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Madhepura Police Busted Human Trafficking Racket: बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर मुखबिर की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ऐसे देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए लड़के-लड़कियां समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संचालक भी शामिल है. बताया जा रहा है कि काफी समय से यहां पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था. इस बीच पुलिस को शिकायत भी मिली. इसके बाद खुफिया योजना बनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर कई आरोपियों को धर दबोचा. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची. बातचीत के दौरान शक होने पर मौके पर आरोपी भागने लगे तो पुलिस से सभी 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आगे की विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जा रही है.  फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

सादी वर्दी में पुलिस पहुंची थी छापा मारने

देह व्यापार के रैकेट के खुलासे का पूरा मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का है. बताया जा  रहा है कि लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायत पुलिस को मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने इसके खुलासे के लिए पूरा प्लान बनाया. छापेमारी सिंहेश्वर से बिरैली बाजार जाने बाली सड़क के रोड नंबर 18 के पास की गई. पुलिस सादी वर्दी में कमरे में घुसी तो सामने 11 युवतियों 3 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आईं. 

‘नया सवेरा’ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा ‘नया सवेरा’ अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत ऐसे अनैतिक और आपराधिक कृत्य के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में  पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन में मधुबनी की एनजीओ ‘बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र’ का भी सहयोग लिया गया. सबसे पहली इसी केंद्र के पास देह व्यापार की शिकायत मिली थी. 

पुलिस बनी ‘ग्राहक’

स्थानीय पुलिस की मानें तो देह व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई बेहद गोपनीय अंदाज में की गई.  इस ऑपेशन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई. इसके लिए तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान सादी वर्दी में पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुष्टि होते ही अचानक छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस के छापे के बाद मौके पर मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं, लेकिन मुस्तैद महिला और पुरुष पुलिस बल की टीम ने घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके पर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं.  इसके साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक को भी जब्त किया गया है. इस अभियान में एसटीएफ का अहम रोल रहा. छापेमारी टीम में एएसपी प्रवेंद्र भारती और मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन सहित कई पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान शामिल थे. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST