Live
Search
Home > धर्म > Navratri 9 Nights Science: आखिर क्यों कहते हैं इसे ‘नव-रात्रि’? इन 9 रातों के पीछे छिपा है धर्म और विज्ञान का चौंकाने वाला रहस्य

Navratri 9 Nights Science: आखिर क्यों कहते हैं इसे ‘नव-रात्रि’? इन 9 रातों के पीछे छिपा है धर्म और विज्ञान का चौंकाने वाला रहस्य

Chaitra Navratri 2026 | Navratri 9 Nights science: चैत्र नवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध रखने का समय होता है. इऩ नौ रातों की साधना, यज्ञ और उपवास हमारे जीवन में संतुलन, शक्ति और सकारात्मक बदलाव लाते हैं. आइए जानते हैं आखिर इस समय को  नव-रात्रि  ही क्यों कहा जाता है.

Written By: Shivashakti narayan singh
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-19 13:21:14

Mobile Ads 1x1

 Chaitra Navratri 2026 | Navratri 9 Nights Science: चैत्र नवरात्रि 2026 का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जाएगा. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और जीवन सुधारने वाले कारण भी हैं. नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है, और इन नौ दिनों को ही ‘नव-रात्रि’ कहा जाता है.

नौ दिन नौ देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना का समय है. जैसे मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा आदि. इस पूजा के माध्यम से साधक अपने भीतर की मूल अच्छाइयों और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करता है. नौ दिनों की साधना उसी तरह है जैसे गर्भ में नौ महीने तक जीवन का निर्माण होता है. यह नौ रातें हमें हमारी जड़ों, मूल स्वरूप और सच्चे आत्म स्वरूप से जोड़ती हैं.

9 रातों का महत्व और क्यों कहते हैं इसे ‘नव-रात्रि’

‘नवरात्रि’ शब्द दो हिस्सों में बंटा है: नव का अर्थ है नौ और रात्रि का अर्थ केवल रात ही नहीं, बल्कि इसमें ‘रा’ और ‘त्रि’ शब्द छिपे हैं. ‘रा’ का मतलब रात है और ‘त्रि’ दर्शाता है जीवन के तीन मुख्य आयाम- शरीर, मन और आत्मा. यही वजह है कि इन नौ रातों को विशेष माना गया है. यह समय भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक बाधाओं से मुक्ति दिलाने में लाभदायक होता है.सांसारिक दृष्टि से, रात का समय आराम और मानसिक शांति का प्रतीक है. इंसान चाहे किसी भी परिस्थिति में हो, रात में सभी को आराम और ऊर्जा का पुनः संचार मिलता है. 

 साल में नवरात्र क्यों दो बार मनाया जाता है

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष में  कुल 4 नवरात्र  होते हैं लेकिन मुख्य रूप से दो नवरात्र आते हैं-चैत्र मास और अश्विन मास. चैत्र नवरात्र वसंत ऋतु में आती है और नए हिंदू वर्ष की शुरुआत करती है. अश्विन मास में आने वाले शारदीय नवरात्र को देशभर में सबसे धूमधाम से मनाया जाता है. इन नौ दिनों में पूजा, व्रत, यज्ञ और हवन के माध्यम से घर और मन की शुद्धि की जाती है. इसके बाद दशहरे का पर्व आता है, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है.

 नवरात्रि में यज्ञ और साधना का महत्व

नौ दिनों के दौरान यज्ञ और हवन लगातार किए जाते हैं. हर दिन का अपना विशिष्ट महत्व होता है और उसी अनुसार मंत्रों और हवन का आयोजन होता है. इन दिनों का उद्देश्य केवल पूजा नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर सकारात्मक गुणों को विकसित करना और नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करना भी है.इस समय साधक सात्विक भोजन करते हैं और उपवास रखते हैं. इससे शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बना रहता है. 

 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नवरात्रि का महत्व

प्राचीन ऋषि-मुनियों ने रात्रि के महत्व को वैज्ञानिक दृष्टि से भी समझा. रात में वातावरण शांत होता है, दिन की तरह कोलाहल और विकिरण नहीं होते. इसी कारण मंत्रों और साधना का प्रभाव रात में अधिक गहरा होता है. उदाहरण के लिए, रेडियो तरंगों को दिन में सूर्य की किरणें रोक देती हैं, लेकिन रात में वे दूर तक फैल जाती हैं. इसी तरह, ध्यान और यज्ञ की ऊर्जा रात के समय अधिक प्रभावशाली होती है.नवरात्रि का समय भी साल के ऐसे समय में आता है, जब शरीर पर बाहरी संक्रमण अधिक प्रभाव डाल सकते हैं. यह नौ दिन या नौ रातें शरीर और मन की आंतरिक सफाई का समय हैं. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS