होम / Chanakya Niti: इन मामलों में महिलाओं के अंदर होते है पुरुषों से अधिक गुण, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: इन मामलों में महिलाओं के अंदर होते है पुरुषों से अधिक गुण, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 30, 2023, 10:31 pm IST

Indai News (इंडिया न्यूज़) Chanakya Niti: चाणक्य के बारे में हिंदुस्तान में लगभग सभी लोग जानते है। चाणक्य या कोटिल्य एक ऐसे पंडित थे जो अपनी बुद्धि का बिल्कुल सटिकता से प्रयोग किया करते थे। उनकी बुद्धि का अंदाजा इस बात से से लगा सकते है कि उन्होंने अपनी बु्द्धि के बल पर एक साधारण बालक को उस वक्त से सबसे बड़े राज्य मगध के राजसिंगघासन में बैठा दिया था। ये ही नहीं उनकी मनुष्य की मनोविज्ञान स्थिति, समाजव में पकड़, राजनीतिक ज्ञान, और व्यापार से संबंधित जानकारियां पर इतनी अधिक पकड़ थी कि उन्होंने उस वक्त इन सब के सहारे ऐसे समाज और राज्य का निर्माण किया था, जिसकी मदद से भारत कई वर्षों तक अखंड भारत बना रहा।

आज भी चणक्य के द्वारा लिखा गया ज्ञान पूरी भारत में प्रचलित है। इस ज्ञान को चाणक्य नीति कहा जाता हैं। चाणक्य नीति में चाणक्य ने मनुष्य को राजनीतिक, व्यहवारिक, समाजिक, व्यपारिक सफलता के मंत्र दिए है। जिसकी मदद से कई लोग अपनी सफता को प्राप्त करते हैं। वहीं, चाणक्य ने नीतियों में महिलाओं-पुरुषों के रिश्ते के बारे में कई बातों का जिक्र किया है। आचार्य के अनुसार महिलाओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं जहां पुरुष भी मात खा जाते हैं।

मुकाबला नहीं कर सकते पुरुष

चाणक्य ने श्लोक के द्वारा बताया है कि महिलाएं किस मामले में पुरुषों से कई गुना आगे हैं। इन गुणों के आगे पुरुष इनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं। श्लोक- स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा। साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।

करती हैं डट कर सामना

चाणक्य ने कहा है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पुरुषों से 6 गुना ज्यादा साहसी होती हैं। संकट आने पर स्त्रियां तनाव लेने की जगह उसका डटकर सामना करती हैं।

होती हैं अधिक समझदार

आचार्य चाणक्य के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा समझदार होती हैं। यही कारण है कि वह अपनी बुद्धि और विवेक से काम निकलवा सकती हैं।

इमोश्नल होना महिलाओं की कमजोरी नहीं

भावुकता के मामले में महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा आगे हैं। इमोश्नल होना महिलाओं की कमजोरी नहीं होती है बल्कि अंदरूनी ताकत होती है। परिस्थिति को देखते हुए वह खुद को जल्द माहौल में ढाल लेती हैं।

ज्यादा कैलोरी की होती है जरूरत

चाणक्य का कहना है कि पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं को ज्यादा ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा भूख भी लगती है। उन्हें एकदम फिट रहने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें:- सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.