होम / Sawan 2023: सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Sawan 2023: सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 14, 2023, 2:32 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sawan 2023: भगवान शिव का प्रिय मास के रुप में जाना जाने वाला सावन का महिना शुरू हो चुका है। इस महीने मे भगवान शिव के भक्त महादेव की उपासना में लीन रहते हैं। हिंदू धर्म में सावन माह का काफी महत्व रहता है। कहा जाता हैं सावन में भोलेनाथ मां पार्वती के साथ धरती पर भ्रमण करने आते हैं। ऐसे में जो भी भक्त पूरे सावन माह सच्चे मन से शिव की पूजा करता हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

सावन के सोमवार का महत्व

माना जाता है कि, सावन महीने के सोमवार के दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा और व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इसके साथ ही जिन कन्याओं को अच्छे वर की कामना होती है उन्हें सावन के सोमवार का व्रत अवश्य करनी चाहिए। वैसे तो साल भर भगवान शिव की पूजा- भक्ति की जाती है लेकिन सावन माह में मनचाही इच्छा पूरी होती है।

स्वच्छता का रखें ध्यान

माना जाता है सावन के महिने में भगवान शंकर व देवी-देवताओं की पूजा और उपासना के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ भक्तों को घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा को हमेशा साफ करते रहना चाहिए। इससे जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 घर में कराएं रुद्राभषेक

इसके अलावा हमें सावन में कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि सावन में नाखून काटना और शरीर पर तेल मालिश करने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष लगता है। सावन का पवित्र महीना तपस्या और भक्ति का महीना है इसलिए जीवन में विलासिता वाली चीजों से दूर रहना चाहिए। इस महीने तामसिक भोजन से दूर रहे और शिवजी को जल जरूर चढ़ाएं साथ ही घर में रुद्राभषेक करवाएं। इससे आपके सारे कष्ट और परेशानियाँ दूर होंगे।

ये भी पढ़े-  Sawan 2023: कावड़ यात्रा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, बाबा हो सकते है रुष्ट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT