Chandra Gochar In Nakshatra 2026: देशभर में आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से मनाई जा रही है. आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के हिलाज से भी उत्तम है. जी हां, आज यानी चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने स्व-नक्षत्र हस्त में विराजमान रहेंगे. यह बेहद अद्भुत संयोग माना जा रहा है. बता दें कि, जब भी कोई ग्रह-नक्षत्रों में कोई हलचल होती है या राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है. कुछ ऐसा ही चंद्रमा की इस स्थिति के चलते होने वाला है. इस राशिचक्र से कुछ राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं. इन राशियों को धन और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही बिगड़े काम भी बन सकते हैं. अब सवाल है कि, स्व-नक्षत्र में रहकर चंद्रमा किन राशियों पर बरसाएंगे कृपा? किन राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम? आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में
वैशाख माह के पहले दिन चंद्रमा का नक्षत्र गोचर
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, वैशाख माह के पहले दिन मन और माता के कारक चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर होने वाला है. चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम के समय 07:24 बजे राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा. इस नक्षत्र में चंद्रमा का संचरण 4 अप्रैल 2026, शनिवार को रात 09:35 बजे तक होगा.
इन राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
वृषभ: चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद के कुछ दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे. आपके ज्ञान और ईमानदारी की चर्चा होगी, जिससे समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.
कर्क: चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और स्व-नक्षत्र में इनका प्रवेश आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा. रोजगार की तलाश में थे तो अचानक से अच्छी जगह पर आपकी नौकरी लग सकती है. पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा.
सिंह: चंद्रमा के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को अनेक लाभ हो सकता है. करियर में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. बड़े निर्णय ले पाएंगे. परिवार में सुख का संचार होगा और अच्छा समय बितेगा. मन प्रसन्न रहेगा और जीवन साथी का साथ और प्रेम बढ़ेगा.
कन्या: चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद का समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है. इसके चलते आपको करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. कारोबारी हैं तो आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो सकती हैं और आपको धन लाभ मिल सकता है. इसका साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे अनुभव होंगे. किसी पुराने मित्र से मिलकर बीते समय को याद कर सकते हैं.
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति चैत्र पूर्णिमा के बाद होगी. धन का निवेश किया था तो अच्छी रकम आपको रिटर्न में मिल सकती है. भाग्य का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. समाज सेवा से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त होगी. विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है.