होम / Chandra Grahan 2024: भारत में आज 18 साल बाद दिखेगा शनि का चंद्रग्रहण, रात में इतने बजे से जारी होगी लुकाछिपी

Chandra Grahan 2024: भारत में आज 18 साल बाद दिखेगा शनि का चंद्रग्रहण, रात में इतने बजे से जारी होगी लुकाछिपी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 24, 2024, 10:23 am IST

चंद्रग्रहण

India News (इंडिया न्यूज़), Chandra Grahan 2024: अक्सर बादल में छिपने वाला चांद अपनी ओट में शनि को छिपाने वाला है। 18 साल बाद भारत में यह दुर्लभ खगोलीय नजारा देखा जा सकेगा। भारत में 24-25 जुलाई की मध्य रात्रि में यह नजारा दिखेगा। इस समय शनि चंद्रमा के पीछे छिप जाएगा और चंद्रमा के किनारे से शनि के वलय नजर आएंगे। दुनियाभर के अंतरिक्षवेत्ता इसके अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं।

कब दिखेगा चंद्रग्रहण

बता दें कि, आज 24 जुलाई की रात 1.30 बजे के बाद आसमान में यह दृश्य देखने को मिलेगा। रात 1:44 बजे चंद्रमा शनि ग्रह को अपने पीछे पूरी तरह छिपा लेगा। 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलता हुआ नजर आएगा।

Jammu Kashmir Terrorist Attack: कुपवाड़ा में भारतीय सेना को बड़ी सफलता, एक आतंकवादी ढेर, जवान भी घायल

यह देश भी देख सकेंगे दृश्य 

यह नजारा भारत के अलावा अलग-अलग समय पर श्रीलंका, म्यांमार, चीन और जापान में भी देखा जा सकेगा। शनि के चंद्रग्रहण की इस घटना को ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ का नाम दिया गया है। अपनी गति से चल रहे दोनों ग्रह जब रास्ता बदलते हैं तो शनि चंद्रमा के पीछे से उगता हुआ दिखाई देता है। सबसे पहले शनि के वलय नजर आते हैं। खगोलीय घटना पर रुचि रखने वाले लोगों और शोधकर्ता इसके लिए उत्सुक हैं।

3 महीने बाद दोबारा दिखेगा यह नजारा

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस नजारे को केवल आंख से देखा जा सकेगा। हालांकि शनि के छल्ले देखने के लिए छोटी दूरबीन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। अंतरिक्ष जिज्ञासुओं के लिए खुशखबरी यह है कि तीन महीने बाद यह नजारा दोबारा भारत में दिखेगा। वेदांत पांडेय ने बताया कि बादलों के कारण अगर जुलाई में इसे नहीं देखा जा सका तो 14 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। 14 अक्टूबर की रात दोबारा शनि का चंद्रग्रहण आसमान साफ देखा जा सकेगा।

Lalu Prashad Yadav: RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT