होम / Chhath Puja 2023: नहाय खाय के दिन जरुर करें ये काम, ये करना है मना

Chhath Puja 2023: नहाय खाय के दिन जरुर करें ये काम, ये करना है मना

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 20, 2023, 10:38 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chhath Puja 2023: सनातन धर्म में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव की उपासना करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। कुंडली में सूर्य मजबूत होने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। कालांतर से सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बता दें कि सूर्य उपासना हेतु बिहार में वैदिक काल से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाई जाती है। ये पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है। इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय खाय के दिन से होती है।

नहाय खाय का महत्व

पंचांग के अनुसार, इस साल चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इस दिन व्रती स्नान-ध्यान कर सूर्य उपासना करती हैं। वहीं, सूर्य देव की पूजा के बाद भोजन ग्रहण करती हैं। इसमें चावल, दाल और लौकी की सब्जी खाई जाती है। नहाय खाय के दिन पूजा करने से व्रती के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। शास्त्रों में नहाय खाय के दिन कई चीजें न करने की सलाह दी गई है। अनदेखी करने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता है। तो यहां जानिए नहाय खाय के दिन का व्रत नियम।

नहाय खाय के दिन क्या करें

  • नहाय खाय के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करें। अगर सुविधा नहीं है, तो गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इस समय आचमन कर अपने आप को शुद्ध करें।
  • नहाय खाय के दिन व्रती अपने बालों को अवश्य धोएं। इसके लिए व्रती शैंपू या मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • नहाय खाय के दिन एक बार ही भोजन ग्रहण किया जाता है। अतः एक बार ही भोजन ग्रहण करें। चाय या कॉफी भी सीमित मात्रा में लें।
  • नहाय खाय के दिन नवीन वस्त्र धारण करें। व्रती लाल, मैरून या पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • व्रती नहाय खाय के दिन शुद्ध चूल्हे पर ही भोजन पकाएं। मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाना उत्तम होता है। भोजन में चावल, मूंग या चना दाल और लौकी की सब्जी खाना चाहिए।

नहाय खाय के दिन क्या न करें

  • इस दिन तामसिक भोजन ग्रहण न करें। पूरी-पकवान या तली-भुनी हुईं चीजें बिल्कुल न खाएं।
  • सात्विक भोजन ग्रहण करें। साथ ही सात्विक विचारधारा मन में रखें।
  • नहाय खाय के दिन झूठ न बोलें और न ही किसी के प्रति द्वेष भावना रखें। ऐसा करने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता है।
  • व्रती नहाय खाय के दिन काले रंग की साड़ी धारण न करें। मांगलिक और शुभ कार्य में काले रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mango Recipes: इन गर्मियों में मैंगो क्रेविंग को पूरा करने के लिए ट्राई करें आम से बनी यह 3 डिशेज -Indianews
Relationship Advice Tips: वर्किंग कपल्स इन तरीकों से एक-दूसरे को जाहिर करें प्यार, इन टिप्स की मदद से रिश्ता रखें बरकरार -Indianews
Alia Bhatt ने Gucci Cruise से शेयर किया अपना लुक, मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने लुटाया प्यार -Indianews
Street Food: शावर्मा ही नहीं, ये 9 हेल्दी दिखने वाले फूड हो सकते हैं आपके सेहत के लिए घातक-Indianews
Cannes 2024 में Ajay Devgn और Tabu की औरों में कहां दम था की दिखेगी पहली झलक, इस दिन से आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल -Indianews
Nayanthara ने विग्नेश शिवन संग भगवती कुमारी अम्मन और तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिरों की यात्रा, लिया आशीर्वाद -Indianews
Swati Maliwal: क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है ? जानें जनता की राय
ADVERTISEMENT