होम / Chitragupta Puja 2023: इस दिन होगी चित्रगुप्त की पूजा, जाने तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि

Chitragupta Puja 2023: इस दिन होगी चित्रगुप्त की पूजा, जाने तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 13, 2023, 9:44 pm IST

Chitragupta Puja 2023 Date And Time

India News (इंडिया न्यूज़), Chitragupta Puja 2023 Date And Time: हर साल कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-आराधना भी की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यमराज के सहयोगी चित्रगुप्त संसार में मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इस दिन चित्रगुप्त जी के साथ कलम और दावात की भी पूजा का विधान है। कहा जाता है कि ऐसा करने पर जातक को मृत्यु के पश्चात विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे नर्क के कष्ट नहीं झेलने पड़ते हैं। तो यहां जानिए साल 2023 में चित्रगुप्त पूजा की तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजाविधि।

चित्रगुप्त पूजा की तारीख

इस साल चित्रगुप्त की पूजा 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार, साल 2023 में चित्रगुप्त पूजा की शुरुआत 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से हो रही है और 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर को सुबह 10 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पूजा का पहला मुहूर्त बन रहा है। दूसरा सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक पूजा का अभिजीत मुहूर्त बन रहा है और शाम को 5 बजे से 6 बजकर 36 मिनट तक पूजा का अमृत काल मुहूर्त बन रहा है। इस दिन दोपहर के समय 3 बजकर 03 मिनट से 4 बजकर 29 मिनट तक राहुकाल का समय है। इस दौरान शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है।

चित्रगुप्त पुजा सामग्री

चित्रगुप्त भगवान की पूजा के लिए कपूर, तुलसी, मिठाई, पेपर, पेन, शहद, एक कपड़ा, पीली सरसों, गंगाजल, इंक,पान,तिल, गुलाल, तुलसी का पत्ता, फल, फूल, रोली, अक्षत और चंदन चाहिए।

पूजा विधि

  • चित्र गुप्त पूजा के लिए लकड़ी की एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • अब इस पर चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • चित्रगुप्त भगवान को फल, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • इसके बाद उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।
  • पूजा के दौरान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा के सामने कलम रखें।
  • एक सफेद कागज पर हल्दी लगाएं और उसपर ‘श्री गणेशाय नमः’ लिखें।
  • कागज के नीचे अपना नाम, पता और डेट लिख दें। दूसरे तरफ अपने खर्चों का विवरण लिखें।
  • इसके बाद कागज पर 11 बार ऊँ चित्रगुप्ताय नमः मंत्र लिखें।
  • पूजा के बाद कलम उठाकर अपने पास रख लें और इसका इस्तेमाल करें।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CSPGCL Jobs: बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में भर्ती शुरू, जानें पुरी डिटेल
अमेरिका जाकर दुनिया के ये 4 संकट हरेंगे PM मोदी, भारत लौटने से पहले होगा बड़ा धमाका
यूपी-बिहार, दिल्ली के साथ समूचे उत्तर भारत में कब और कितनी पड़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने कर दी खतरनाक भविष्यवाणी
Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर के पास हादसा! दो युवकों को कार ने रौंदा, जानें खबर
Samastipur News: मुखिया संघ के अध्यक्ष की बेरहमी से हुई हत्या! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
किस पर कहर बरपाएंगे शनिदेव? बुरा होने से पहले देते हैं ये संकेत, सावधान रहना आपका काम!
मंगेश यादव के बाद अखिलेश यादव ने उठाए अजय के एनकाउंटर पर उठाया सवाल, बोले- केवल टांग में ही लग रही है गोली…
ADVERTISEMENT