ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Dhanteras 2022: इस दिन मनाएं धनतेरस, चांदी खरीदना होता है शुभ

Dhanteras 2022: इस दिन मनाएं धनतेरस, चांदी खरीदना होता है शुभ

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 18, 2022, 2:57 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Dhanteras 2022: इस दिन मनाएं धनतेरस, चांदी खरीदना होता है शुभ

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर को है। इस दिन नई चीजों को खरीदने का बड़ा महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन जो भी नई चीजें खरीदता है उनके घर पर सुख और समृद्धि आती है। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। बता दें कि धनतेरस के पर्व को लेकर ये मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान कुबेर अपने साथ आयुर्वेद और अमृत कलश लेकर के प्रकट हुए थे।

धनतेरस पर चांदी खरीदना है शुभ

आपको बता दें कि पौराणिक कथाओं के मुताबिक कुबेर जी के समुद्र से प्रकट होने के कारण इस दिन धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इस दिन मां घर में प्रवेश होकर के सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती हैं। धनतेरस के दिन घरों में शाम के वक्त दीपक जलाएं जाते हैं। धनतेरस के दिन कोई भी व्यक्ति न किसी से उधार लेता है और न ही किसी को उधार देता है। अपने घर में धन की वृद्धी की वजह से लोग धनतेरस पर सामान खरीदते हैं। इस दिन चाहे छोटी सी चीज ही क्यों न खरीदें पर धनतेरस पर नया सामान लेना बहुत ही शुभ होता है।

धनतेरस पर करें दीप दान

इसके अलावा अधिकतर दिवाली के वक्त प्रदोष काल लगता है। इसलिए धनतेरस के दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर के अलावा यमराम की पूजा भी होती है। शास्त्रों के मुताबिक यमराज को धनतेरस के दिन दीप दान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। धनतेरस के दिन लोग बर्तन और सोना चांदी ही ज्यादा खरीदते हैं। इस दिन कुछ भी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Tags:

DhanterasDhanteras 2022Dhanteras 2022 datedhanteras datelatest news in hindiधनतेरसधनतेरस 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT