होम / Dhanteras 2023: आज है धनतेरस, जानें क्या खरीदें क्या नहीं और शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: आज है धनतेरस, जानें क्या खरीदें क्या नहीं और शुभ मुहूर्त

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 10, 2023, 11:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: देश में हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योंहार मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ धरती पर प्रकट हुए थे। इसके साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। इस साल आज दिन शुक्रवार, 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस पर नई चीजों का बहुत ही महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि, धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल देती है। तो चलिए जानते हैं कि, इस साल धनतेरस पर का शुभ मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

आज धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक आज खरीदारी कर सकते हैं।

 मां लक्ष्मी के पूजा शुभ मुहूर्त

इस धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा होती है। धनतेरस पर लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

खरीदारी का महत्व

बता दें कि, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के साथ ही वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की विशेष रुप से खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस पर ये खरीदें?

  • धनतेरस के दिन सोना-चांदी के साथ ही बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है।
  • इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
  • वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया आज जरूर घर ले आएं।
  • मान्यता है कि, इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस पर ये नहीं खरीदें

  • इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश होगा।
  • इस धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि, स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार, यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे आपके धन का स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी न खरीदें।
  • धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए।
  • ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर करें ये उपाय

  • आज धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें।
  • धनतेरस के दिन घर और बाहर में 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
  • दान करना पुण्य कर्म है। वहीं माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल खत्म हो जाते हैं। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है।
  • इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान न करें।
  • धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर– इस लेख में शामिल कोई भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई जा रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसको सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अलावा, किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी वह स्वयं उपयोगकर्ता की ही होगी इंडिया न्यूज इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

ये भी पढ़े-  Diwali 2023: दिवाली मनाने के पिछे की है ये खास वजह, जानिये इसके 12 कारण 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
ADVERTISEMENT