ADVERTISEMENT
होम / धर्म / क्या आप भी शुभ कार्य से पहले खाते हैं दही चीनी, खाने का है ख़ास महत्व

क्या आप भी शुभ कार्य से पहले खाते हैं दही चीनी, खाने का है ख़ास महत्व

BY: Rizwana • LAST UPDATED : February 27, 2023, 4:35 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

क्या आप भी शुभ कार्य से पहले खाते हैं दही चीनी, खाने का है ख़ास महत्व

भारतीय संस्कृति में कोई भी शुभ काम करने से पहले घर से दही चीनी खाकर निकलते हैं, ताकि उनका काम शुभ और मंगलमय हो. घर के बड़े-बुजुर्ग बिना दही-चीनी खिलाए घर से निकलने नहीं देते हैं। बता दें कि दही-चीनी (Curd with Sugar Benefits) खिलाने का आशय परिवार के प्रेम और आशीर्वाद से है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आखिर कोई भी शुभ काम करने से पहले दही चीनी क्यों खाया जाता है। इसका महत्व क्या है और साथ ही इसका वैज्ञानिक कारण क्या है?

जानें क्या है दही चीनी खाने का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सफेद वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से है और चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। वहीं दही चीनी भी सफेद होती है, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले दही चीनी खाने से व्यक्ति का मन एकाग्र रहता है और जब व्यक्ति एकाग्र रहेगा तो अपने काम को ठीक ढंग से करेगा और इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं दूसरी तरफ शुक्र ग्रह का संबंध भी सफेद रंग से है और ये शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दही-चीनी खाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

जानें क्या है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण

दही चीनी खाने का वैज्ञानिक कारण यह है कि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं. दही-चीनी खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है। इसलिए आप जब भी घर से किसी शुभ काम को करने के लिए निकल रहे हैं तो दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT