होम / Donation Rules: इन चीजों का दान करने से जीवन में होती है परेशानी, दुखों का करना पड़ेगा सामना

Donation Rules: इन चीजों का दान करने से जीवन में होती है परेशानी, दुखों का करना पड़ेगा सामना

Simran Singh • LAST UPDATED : August 1, 2024, 10:15 am IST

Donation Rules

India News(इंडिया न्यूज), Donation Rulesहिंदू धर्म में दान करना एक पुण्य का काम माना जाता है। दान करने से व्यक्ति के मन और चरित्र के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। लेकिन आपको बता दें कि दान को लेकर शास्त्रों में महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, अगर व्यक्ति इनका ध्यान नहीं रखता है तो वह कई जन्मों तक पाप और दोषों से बच नहीं सकता है। ऐसे में आज हम आपको दान करते समय कुछ सावधानियों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान रखना जरूरी है।

  • इन चीजों का कभी न करें दान
  • जीवन में झलनी पड़ेगी परेशानी

नुकीली वस्तुओं का दान न करें Donation Rules

घर से कभी भी चाकू, सुई और कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का दान न करें। ऐसा करने से देने वाले और लेने वाले के बीच गलतफहमी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, उस घर में कलह भी शुरू हो जाती है।

प्रमोशन के लिए दुकान ने की हदें पार, पुतले की जगह खड़ी की लड़की

बर्तन का दान न करें

आपको बता दें कि व्यक्ति को कभी भी बर्तन का दान नहीं करना चाहिए। इसमें सबसे पहले स्टील के बर्तन आते हैं। ऐसा करने से घर से धीरे-धीरे सुख-शांति जाने लगती है। इतना ही नहीं, बर्तन दान करने से व्यक्ति को व्यापार में भी नुकसान का सामना करना पड़ता है। Donation Rules

खराब भोजन का दान Donation Rules

आपको बता दें कि कभी भी जरूरतमंदों को भूलकर भी बासी भोजन का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति जीवन भर पाप का भागी बन सकता है। इसलिए हमेशा ताजा और साफ भोजन का दान करना चाहिए।

मुंबई की सड़कों पर टॉवल में निकली लड़की, चार लड़कों के सामने निकाल फेंका कपड़ा

झाड़ू का दान न करें

हिंदू धर्म में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर से कभी भी झाड़ू यानी देवी लक्ष्मी का दान न करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं झाड़ू दान करने से उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी शुरू हो जाता है।

दान करते समय बरतें ये सावधानियां

दान करते समय व्यक्ति का मन पूरी तरह से पवित्र होना चाहिए, हमेशा जरूरतमंद को दान करें, दान के समय दी गई वस्तु का अनादर न करें और दान करते समय दी गई वस्तु के बारे में कभी शिकायत न करें। Donation Rules

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

देश India-China Relation: LAC का सम्मान जरूरी…, भारत-चीन वार्ता के बाद विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT