<
Categories: धर्म

Planets line: अद्भुत संयोग… 28 फरवरी को होगी कयामत भरी शाम, आसमान में एकसाथ दिखेगी 6 ग्रहों की कतार

Planets line ecliptic: साल 2026 ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस बार कुछ ऐसे भी संयोग बनेंगे, जो बेहद अद्भुत होंगे. ये नजारा मुश्किल से नजर आता है. ऐसा ही कुछ 28 फरवरी की शाम को होने वाला है. इस दिन 6 प्रमुख ग्रह कयामत करते दिखेंगे. जानिए आखिर 28 फरवरी 2026 को क्या होने वाला है? आइए जानते हैं इस बारे में-

Planets line ecliptic: साल 2026 ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. पूरे साल कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. कुछ ऐसे भी संयोग बनेंगे, जो बेहद अद्भुत होंगे. ये नजारा मुश्किल से नजर आता है. ऐसा ही कुछ 28 फरवरी की शाम को होने वाला है. इस दिन 6 प्रमुख ग्रह कयामत करते दिखेंगे. जी हां, 28 फरवरी 2026 की शाम को सूर्यास्त के 30 मिनट बाद पश्चिमी क्षितिज पर 6 ग्रहों की कतार दिखेगी. इन ग्रहों में बुध, शुक्र, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस और बृहस्पति हैं. इनमें शुक्र सबसे चमकदार और बृहस्पति सबसे ऊंचा दिखेगा. बता दें कि, इनमें चार ग्रह नंगी आंखों से दिखे जा सकेंगे. लेकिन, नेप्च्यून-यूरेनस के लिए दूरबीन की जरूरत होगी. अब सवाल है कि आखिर 28 फरवरी 2026 को क्या होने वाला है? 28 फरवरी को आसमान में किन ग्रहों की कतार दिखेगी? क्या होगी इन ग्रहों की स्थिति? आइए जानते हैं इस बारे में- 

28 फरवरी 2026 को क्या होने वाला है?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 28 फरवरी 2026 की शाम बेहद खास होने वाली है. 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा. बता दें कि, सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे. ये ग्रह हैं- बुध, शुक्र, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस और बृहस्पति. नासा और खगोल विशेषज्ञों के अनुसार, यह दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलेगा. 28 फरवरी को यह सबसे अच्छा नजारा दिखेगा. यह मौका खास है, क्योंकि इतने ग्रह एक साथ शाम के आसमान में कम ही दिखते हैं.

ग्रहों की पहचान कैसे करें?

ये छह ग्रह सूर्य की परिक्रमा पथ (एक्लिप्टिक) के साथ एक लाइन में लगेंगे. सूर्यास्त के करीब 30-45 मिनट बाद साफ मौसम में पश्चिमी क्षितिज की ओर देखें… 

शुक्र (Venus): सबसे चमकदार, क्षितिज के बहुत करीब. इसे शाम का तारा कहते हैं. 
बुध (Mercury): शुक्र के पास, थोड़ा ऊपर. क्षितिज के करीब होने से देखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन साफ आसमान में नजर आएगा.
शनि (Saturn): स्थिर चमक वाला, शुक्र और बुध के ऊपर.
बृहस्पति (Jupiter): सबसे ऊंचा और चमकदार, आसमान में ऊपर की ओर.
यूरेनस: बृहस्पति के पास, लेकिन बहुत धुंधला. दूरबीन या छोटे टेलीस्कोप से दिखेगा.
नेप्च्यून: क्षितिज के करीब, सबसे धुंधला. अच्छे टेलीस्कोप की जरूरत पड़ेगी.
नंगी आंखों से शुक्र, बृहस्पति, शनि और बुध (अगर अच्छा मौसम हो) आसानी से दिखेंगे. यूरेनस और नेप्च्यून के लिए दूरबीन जरूरी है.

ग्रह कब और कहां से सबसे ठीक दिखेंगे?

तारीख: 28 फरवरी 2026 को शाम में. यह नजारा फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलेगा.
समय: सूर्यास्त के 30 मिनट बाद से करीब 1 घंटे तक.
दिशा: पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम क्षितिज. शहर की लाइट्स से दूर, खुले स्थान से देखें.
भारत में: पूरे देश में दिखेगा लेकिन उत्तर भारत में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दक्षिण भारत में भी अच्छा नजारा मिलेगा.

कुछ परेशानियां भी संभव?

  • 28 फरवरी को चांद लगभग पूर्णिमा के करीब होगा. बृहस्पति के पास रहेगा. इसकी चमक से धुंधले ग्रह (जैसे यूरेनस और नेप्च्यून) कम दिख सकते हैं. बुध और नेप्च्यून क्षितिज के बहुत करीब होंगे, इसलिए ऊंची इमारतों या पहाड़ों से बचें. मौसम साफ होना जरूरी – बादल या धुंध होने पर कुछ ग्रह छिप सकते हैं.
  • यह असल में ऑप्टिकल इल्यूजन है. ग्रह सूर्य के चारों ओर अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हैं लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे एक कतार में लगते हैं. असल में वे एक सीधी लाइन में नहीं होते, बल्कि आसमान में फैले हुए दिखते हैं. ऐसे नजारे कुछ साल में होते हैं. छह ग्रहों का शाम के आसमान में एक साथ दिखना खास है.
  • सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सात ग्रहों की कतार दिखा रही हैं, जिनमें मंगल भी शामिल है. यह गलत है. मंगल इस बार इस कतार में नहीं है. वह सुबह के आसमान में दिखेगा. पुरानी या फेक इमेजेस से बचें. नासा और विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार सिर्फ छह ग्रह हैं.
Lalit Kumar

Recent Posts

क्या खत्म होने वाला है जंग? अपनी मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का प्रेस कॉन्फ्रेंस, ईरान को लेकर किया बड़ा एलान

Isarel Iran War: नेतन्याहू ने अपनी सेहत के बारे में फैली अफवाहों का मजाक उड़ाते…

Last Updated: March 20, 2026 14:54:52 IST

12 घंटे की मेहनत के बाद बनते थे ‘बड़े साहब’, ‘धुरंधर 2’ को लेकर दानिश इकबाल का बड़ा खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब के किरदार की खूब…

Last Updated: March 20, 2026 14:53:13 IST

नमक चाटने के लिए पहाड़ों पर चढ़ जाती है ये अद्भुत बकरी, खड़ी दीवारों पर भी हो जाती हैं सीधी खड़ी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसी बकरी पाई जाती है, जो पहाड़ों पर…

Last Updated: March 20, 2026 14:37:45 IST

Delhi Weather: ‘1000 किलोमीटर की…’,क्यों लौटी ठंड? एक्सपर्ट्स ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Delhi Weather: मौसम में अचानक बदलाव एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के तहत 1000 किलोमीटर की…

Last Updated: March 20, 2026 14:35:17 IST

Palam Fire Tragedy: बेटी ने आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा मां का साथ, आग में जिंदा जलकर दोनों की मौत

Palam Fire Tragedy: मां, जल्दी से मेरे साथ भागो! आग तेजी से फैल रही है.…

Last Updated: March 20, 2026 14:34:09 IST

IPL 2026: ‘वह अच्छे कप्तान नहीं…’ पूर्व क्रिकेटर ने उठाए रहाणे की कैप्टेंसी पर सवाल, बोले- सारे फैसले गलत…

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज बद्रीनाथ ने कप्तान अजिंक्य…

Last Updated: March 20, 2026 14:30:23 IST