<
Categories: मनोरंजन

किसी टीवी एक्ट्रेस ने बताई कास्टिंग काउच की कड़वी सच्चाई, क्या है वायरल वीडियो का काला सच?

TV Actress Viral Clip: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Actress Akanksha Chamola) ने इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच (Casting Couch) के डरावने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे रोल के बदले 'पर्सनल फेवर' (Personal Favor) और 'सर्विसेज' (Services) की मांग की जाती है.

Akanksha Chamola on Viral Video:  टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, हाल ही में रिलीज सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ को लेकर उनकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. लेकिन, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच यानी कास्टिंग काउच को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसपर उन्होंनने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई बार ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के ऑफर मिल चुके हैं. जिसको लेकर उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग बेहद सीधे शब्दों में कहते हैं कि आपको रोल के बदले किसी खास इंसान के करीब रहना होगा और उन्हें ‘सर्विसेज’ देनी पड़ सकती है. 

अभिनेत्री के मुताबिक, इंडस्ट्री में यह सब बेहद ही आम है. जिसपर उन्होंने कहा कि कई बार पहली मीटिंग में ही बिना ऑडिशन के कॉन्ट्रैक्ट की बात की जाती है, लेकिन उसमें एक शर्त जुड़ी होती है कि आपको रोल पाने के लिए पर्सनल फेवर देने होंगे. जहां, एक्ट्रेस ने साफ किया कि टीवी इंडस्ट्री वैसे तो साफ-सुथरी है, लेकिन बिना किसी गॉडफादर के जो लोग आगे आने की कोशिश करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो


आखिर क्या है वायरल वीडियो विवाद?

पिछले दिनों आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह कुंवर अमर और अली हसन के साथ नजर आई थीं. तो वहीं, दूसरी तरफ इस वीडियो के लिए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी, जिस पर अब आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उस समय अपनी ड्रेस की वजह से वह बेहद ही असहज हो गईं थीं और कपड़ों की वजह से उन्हें चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. 

‘एक्साइटमेंट’ में सह-कलाकारों ने पार की थी सीमा?

इतना ही नहीं आकांक्षा ने साफ-साफ शब्दों में यह बताया कि वह एक प्री-डिसाइडेड एक्ट था, लेकिन लाइव इवेंट में ऑडियंस का शोर सुनकर उनके को-एक्टर्स कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन, उस दौरान उन्होंने अपने सह-कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि उनका इरादा बिल्कुल भी गलत नहीं था, लेकिन उन्हें और ज्यादा जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए था. 

Darshna Deep

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST