होम / Eid-ul-Fitr 2024: इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्यौहार, जानें क्या है ईद-उल-फितर का इतिहास और महत्व

Eid-ul-Fitr 2024: इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्यौहार, जानें क्या है ईद-उल-फितर का इतिहास और महत्व

Simran Singh • LAST UPDATED : April 6, 2024, 1:26 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Eid-ul-Fitr 2024, दिल्ली: रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस्लामिक कैलेंडर का नवा महीना भी इस महीने को ‘महा-ए-रमजान’ भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दौरान रोजा रखते हैं और रोज खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। सुबह के दौरान सहरी होती है और शाम सूरज ढलने के बाद इफ्तारी करते हुए उपवास को तोड़ा जाता है। वही ऐसे में इस साल ‘ईद-उल-फितर’ मनाई जा रही है। पूरे महीने के इंतजार के बाद चांद रात का इंतजार हर कोई कर रहा है। वहीं बता दे कि सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का ऐलान किया जाता है। जिसके बाद भारत में ईद मनाई जाती है।

  • इस दिन मनाई जाएगी ईद
  • ईद-उल-फितर का महत्व
  • ईद का इतिहास

ईद-उल-फितर 2024 कब है?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार देखा जाए तो ईद 10वें महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। जो इस साल 10 अप्रैल को पड़ रही है, लेकिन इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग अपना त्यौहार चांद को देखकर ही मानते हैं ऐसे में ईद का चांद नजर आने के बाद ही ‘ईद-उल-फितर’ की सही तारीख को ऐलान किया जाएगा। फिलहाल 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Eid-ul-Fitr 2024
Eid-ul-Fitr 2024

Dunki के गाने से करना चाहते थे कमबैक, फिल्म से रिमूव होने के बाद Shaan ने तोड़ी चुप्पी

क्या है ईद-उल-फितर का महत्व?

इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए ईद का त्योहार बहुत खास होता है। यह अल्लाह को शुक्रिया करने का दिन भी माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन खुशी और जश्न बनाते हैं। ऐसे में ‘ईद-उल-फितर’ को छोटी ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान का नौवां महीना चल रहा है। वही दसवें महीने की शुरुआत में ‘ईद-उल-फितर’ यानी ईद मनाई जाती है। इस दिन एक महीने तक रोजा रखने के बाद उपवास को तोड़ते हुए चश्मा मनाया जाता है।

मुझे खरीदने के लिए इतने अमीर नहीं हैं, BJP में जॉइन करने पर ये क्या बोल गए Prakash Raj

इस तरह मनाई जाती है ईद

‘ईद-उल-फितर’ के दिन सबसे पहले सुबह नमाज अदा की जाती है। इसके बाद खजूर या फिर कुछ भी मीठा खाकर रोजा खोला जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करने जाते हैं। साथ ही एक दूसरे को गले भी लगते हैं। सभी रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर दावत पर जाते हैं और ईद मुबारक कहते हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह की व्यंजन भी बनाए जाते हैं। जिसमें मीठी सेवइयां सबसे अहम होती है।

Eid-ul-Fitr 2024
Eid-ul-Fitr 2024

India News Rameshwaram Cafe blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में BJP कार्यकर्ता हिरासत में, संदिग्धों से जुड़े हैं तार

‘ईद-उल-फितर’ का इतिहास

इस खास दिन के इतिहास की बात की जाए तो सबसे पहले ईद सन 624 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद ने बनाई थी। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध से जीत हासिल की थी। मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दोनों को ईद के लिए चुना है। इस साल भी दो बार ईद मनाई जाएगी। जिसमें ‘ईद-उल-फितर’ और ‘ईद-उल-अजहा’ शामिल है। वही इस्लामी प्रथा के अनुसार यह भी कहा जाता है। ईद की नमाज अदा करने से पहले हर एक मुसलमान व्यक्ति को दान करना चाहिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT