होम / Eid-Ul-Fitr 2023: देशभर में ईद-उल-फितर के चांद का हुआ दीदार, कल मनाया जाएगा ईद का त्योहार

Eid-Ul-Fitr 2023: देशभर में ईद-उल-फितर के चांद का हुआ दीदार, कल मनाया जाएगा ईद का त्योहार

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 21, 2023, 10:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Eid-Ul-Fitr 2023, मुंबई: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार, 21 अप्रैल यानी आज ईद-उल-फितर के चांद का दीदार हो गया है, जिसके बाद शनिवार, 22 अप्रैल को पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर विभिन्न उलेमा (धर्म गुरुओं) ने ऐलान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने न्यूज़ एजेंसी से कहा कि शुक्रवार शाम दिल्ली-NCR, हरियाणा के कई शहरों, बिहार, राजस्थान और असम समेत कई स्थानों पर ईद का चांद सामान्य तौर पर सबने देखा है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि लिहाजा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर के 10वें) महीने का पहला दिन शनिवार को है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ईद के चांद के दीदार के बाद शुक्रवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया है। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा। लेकिन बीते दो साल में ये पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।

ईद पर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

जानकारी के अनुसार बताया गया कि कल पूरे देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं, जिसको लेकर सख्त चेकिंग की जा रही है। इसी के साथ दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही 8 कंपनी फोर्स अलग से मंगाई गई है और जिले का पूरा अमला भी सड़कों पर कल सुबह 5 बजे से रहेगा। जगह-जगह पुलिस चेक पोस्ट के साथ ही पेट्रोलिंग गाड़ियां क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगी।

जानें किस तरह मनाई जाती है ईद

दुनिया भर के मुसलमान उत्साह के साथ ईद के त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और सबसे पहले नमाज पढ़ने मस्जिद जाते हैं। घरों में महिलाएं अलग-अलग तरह के पकवान तैयार करती है। जैसे- बिरयानी, कबाब और मीठी सेवई का ईद पर विशेष महत्व माना जाता है। साथ ही इस दिन घर से बड़े सदस्यों की ओर से छोटों को ईदी दी जाती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT