होम / Eid-Ul-Fitr 2023: 22 या 23 किस दिन भारत में मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जाने इस त्योहार की सही तारीख

Eid-Ul-Fitr 2023: 22 या 23 किस दिन भारत में मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जाने इस त्योहार की सही तारीख

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 21, 2023, 6:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Eid-Ul-Fitr 2023 Date, मुंबई: रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा है। बता दें कि आज, 21 अप्रैल को रमजान का आखिरी जुम्मा और माहे रमजान का आखिरी दिन है। आज रोजेदार अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करेंगे और शाम में इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार किया जाएगा। अगर आज चांद नजर आता है तो भारत में कल यानी 22 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। गुरुवार, 20 अप्रैल को सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखाई देने के बाद वहां आज ईद मनाई जा रही है। वहीं, पाकिस्तान में 22 अप्रैल को ईद मनाने की घोषणा पहले से ही की जा चुकी है। लेकिन भारत में ईद कब मनाई जाएगी। तो यहां जानिए ईद की सही डेट।

22 या 23 अप्रैल भारत में कब मनाई जाएगी ईद

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में ईद की तारीख के अगले दिन भारत में भी ईद मनाई जाती है। इस तरह से आज अरब देशों में ईद है और 22 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जाएगी। हालांकि, ये हमेशा जरूरी नहीं होता। बता दें कि आज 21 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोग चांद देखेंगे अगर आज चांद दिखाई देता है तो 22 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जाएगी। वहीं, अगर चांद नजर नहीं आता है तो ईद 23 अप्रैल को होगी। लेकिन भारत में 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाए जाने की काफी हद तक संभावना है।

ईद की तैयारियां हुई शुरु

आपको बता दें कि भारत में रमजान के पाक महीने की शुरुआत 24 मार्च 2023 को हुए थे, जोकि इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। इस तरह 29वें रोजे के बाद इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने जिसे शव्वाल कहा गया है, उसके पहले दिन ईद मनाई जाती है। भारत में खुशियों और अल्लाह को शुक्राना करने का त्योहार ईद-उल-फितर शनिवार 2023 को मनाए जाने की सौ फीसदी तक संभावना है। इसके लिए देश के कोने-कोने में लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं और मस्जिदों व दरगाहों में भी ईद की नमाज अदा करने की समय भी दे दी गई है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

‘मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू’ की Sunanda Sharma ने Cannes 2024 में किया डेब्यू, पटियाला सूट में रेड कार्पेट पर किया वॉक -Indianews
सलमान खान के बाद Shah Rukh Khan ने लोकसभा चुनाव में वोट डालने की लोगों से की अपील, पोस्ट शेयर कर कही यह बात -Indianews
RCB VS CSK Live Streaming: चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें-Indianews
Loksabha Elections 2024: क्या INDIA गठबंधन ने तय कर लिया PM कैंडिडेट का नाम? उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा-Indianews
Cannes 2024: कौन हैं Nancy Tyagi? जिन्होंने अपने कान्स डेब्यू के लिए 20 किलो की ड्रेस खुद बनाई -Indianews
बिना इजाजत Jackie Shroff के नाम-आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक -Indianews
iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब WhatsApp Status में कर सकेंगे ये जरूरी काम-Indianews
ADVERTISEMENT