होम / Eye Color: आंखों के रंग खोलते हैं अपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें इसकी खास बातें

Eye Color: आंखों के रंग खोलते हैं अपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें इसकी खास बातें

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 23, 2023, 8:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Eye Color: अमूमन वैसे तो सभी की आंखें या तो काली होती हैं या तो भूरी होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोगों से हम मिलते हैं। जिनकी आंखों का रंग सबसे अलग होता है,जैसे हरी,नीली,कंजी आंख वाले होते हैं। ऐसी आंखे देखकर हमारे दिमाग में यह सवाल उठता है कि आखिर इन अलग आंखो के रंग के पीछे की वजह क्या है। अगर ऐसे सवाल आप के मन में भी है तो इसके पीछे की वजह हम आप को बता रहे हैं।

शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की आखों का रंग उसकी पर्सनैलिटी के बारे में भी बहुत कुछ बता सकता है। जैसे व्यक्ति के शरीर की बनावट और उसके शरीर पर मौजूद तिल लोंगो के बारे में बहुत कुछ बताते हैं वैसे ही हमारी आंखे भी हमारे बारे में बहुत कुछ बता देती है। आज हम आपको कुछ अलग रंग की आंखों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप इंसान के स्वभाव का अंदाजा लगा सकते हैं।

भूरी आंखें-दुनिया भर में सबसे आम आंखों का रंग भूरा है। जिन लोगों की आंखों का रंग गहरे भूरे रंग का होता है,ऐसी आंखों वाले व्यक्ति आकर्षक होते हैं। स्वभाव से दृढ़निश्चयी और आत्मविश्वा से भरे होते हैं। ऐसे लोग दयालु स्वभाव के होते हैं।

काली आंखें- ज्यादातर लोगों की आंखों का रंग काला पाया जाता है। काले रंग की आंखे वाले व्यक्ति का सिक्स सेंस बहुत ही अच्छा होता है। यहअपने कामों में बहुत माहिर होते हैं। ये लोंग अपना सारा काम योजना बना कर करते हैं। हालांकि ये लोग थोड़े से रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। अपना काम से पहले ये अपनी योजना किसी को भी नहीं बताते हैं।

हरी आंखें- हरी रंग की आंखे कम ही देखने को मिलती हैं। ऐसी आंखे वाले व्यक्ति बुद्धिमान,उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग हर काम को बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं।

ग्रे रंग की आंखें- ग्रे रंग की आंखों वाले व्यक्ति बहुत प्रभावशाली और विनम्र होते हैं। ये प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत,विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

धुंधली आंखें- ऐसी आंखों वाले लोग समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। साहसी होते हैं।परन्तु जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। इनकी खासियत यह है की लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें:- सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.