ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Mauni Amavasya: साल की पहली मौनी अमावस्या कल, इस दिन करें ये 6 विशेष उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Mauni Amavasya: साल की पहली मौनी अमावस्या कल, इस दिन करें ये 6 विशेष उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 20, 2023, 7:46 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Mauni Amavasya: साल की पहली मौनी अमावस्या कल, इस दिन करें ये 6 विशेष उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Mauni Amavasya 2023 Upay.

Mauni Amavasya 2023: इस साल की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ रही हैं। पंचांग के अनुसार, माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके साथ ही शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। बता दें कि इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है। इस बार काफी दुर्लभ योग भी बन रहा है।

मौनी अमावस्या के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के साथ पितृगणों की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तो यहां जानिए मौनी अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने से पितर होंगे प्रसन्न।

1. दान

मौनी अमावस्या के दिन दिए गए दान को महादान माना जाता है। इस वजह से इस दिन अपनी योग्यता के हिसाब से जरूरतमंदों, गरीबों को आटा, चावल, कंबल, तिल से बनी चीजें, मिठाई, चीनी, दूध आदि दान कर सकते हैं। इससे जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

2. सूर्यदेव की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। जल चढ़ाते समय तांबे के लोटे में लाल सिंदूर, लाल फूल, काले तिल भी डाल लें।

3. तर्पण और पिंडदान

अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है। इस दिन नदी के तट पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में तिल मिलाकर पितरों को तर्पण दें। इसके साथ ही निमित्त पिंडदान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पितृगण वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

4. पीपल की पूजा

मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवता वास करते हैं। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल में जल अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद रंग की मिठाई अर्पित करके परिक्रमा लगाएं।

5. इन पशु-पक्षियों को खिलाएं भोजन

इस विशेष दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के साथ गाय, कौवा, कुत्ता, चींटी आने के लिए भोजन रखें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

6.   शनिदेव की पूजा

शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिदेव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। इसलिए इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Tags:

Mauni Amavasya 2023Mauni Amavasya 2023 Date

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT