ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Ganesh Chaturthi पर इन राशियां की खुलेगी किस्मत, होंगे सारे कष्ट दूर

Ganesh Chaturthi पर इन राशियां की खुलेगी किस्मत, होंगे सारे कष्ट दूर

BY: Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 4, 2024, 1:58 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi पर इन राशियां की खुलेगी किस्मत, होंगे सारे कष्ट दूर

Ganesh Chaturthi 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा का हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व है। सभी देवताओं में भगवान गणेश प्रथम पूजे जाने वाले देवता कहा गया हैं। भगवान गणेश के भक्त गणेश चतुर्थी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसीलिए गणेश विसर्जन के समय भक्त बप्पा को विदाई देते हुए भक्त काफी भावुक भी हो जाते हैं।

इसी तिथि को भगवान गणेश का जन्म

पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार इसी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस त्यौहार को पूरे देश में बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

2024 में गणेश चतुर्थी कब है

इस साल गणेश चतुर्थी 07 सितंबर 2024 को है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती हैं। मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। वहीं, कई लोग घर पर भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं। इस तरह 10 दिनों तक धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने के बाद गणपति विसर्जन किया जाता है। इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

19 साल बाद इस देश में होगा मुस्लिम शासन, धरती का होगा विनाश! बाबा वंगा की भविष्यवाणी ने उड़ाई रातों की नींद

इन राशियों पर मेहरबान होते है भगवान गणेश

भगवान गणेश अपने भक्तों को खूब कृपा बरसाने के साथ उनके सभी दुख भी हरते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जोकि बप्पा को काफी प्रिय है और इन राशियों पर भगवान गणेश हमेशा ही मेहरमान होते हैं। जानिए कौन-कौन सी राशियां है इसमें शामिल

मेष राशि: मेष राशि का स्वामी मंगल को कहा जाता है, जिसके कारण ये वीर, साहसी और हर कार्य में निपुण होते हैं। साथ ही यह भगवान गणेश की प्रिय राशि मानी जाती है, जिसके कारण मेष राशि वाले लोग बुद्धिमान भी होते हैं। बप्पा की कृपा से इन्हें खूब सफलता मिलती रहती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि भी बप्पा की प्रिय राशि मानी जाती है। गणेश जी की कृपा से इनको काफी मान-सम्मान मिलता है और धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं होती है।

मकर राशि: भगवान गणेश की कृपा से मकर राशि के लोग परेशानियों से दूर रहते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। यह लोग खास तौर पर व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में इनको विशेष लाभ मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

नौकरी से लेकर रोमांटिक पार्टनर तक, इन राशियों के जीवन में बदल जाएगा सब कुछ?   

Tags:

astrologyGanesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2024Ganesh Chaturthi PujaGanpatizodiac sign

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT