<
Categories: धर्म

Lord Ganesha Names: बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो गणपति बप्पा के ये 20 नाम आएंगे काम, हर नाम का है खास अर्थ

Lord Ganesha Names: बच्चे के नामकरण के लिए माता-पिता अक्सर ऐसा नाम तलाशते हैं जो खूबसूरत, आधुनिक और अर्थपूर्ण हो. भगवान गणेश से जुड़े कई नाम ऐसे हैं जिन्हें बेटे या बेटी के लिए चुना जा सकता है. महेश्वर, शुभम, अवनीश, अविघ्न, कवीश, सुमुख, तरुण, यशस्विन, दूर्जा और शांभवी जैसे नाम धार्मिक आस्था के साथ खास अर्थ भी रखते हैं.

Lord Ganesha Names: घर में नन्हा मेहमान आने के बाद सबसे ज्यादा उत्सुकता उसके नाम को लेकर होती है. माता पिता चाहते हैं कि बच्चे का नाम सुनने में प्यारा हो, आज के दौर के हिसाब से आधुनिक लगे और उसका अर्थ भी खूबसूरत हो. कई परिवार बच्चे का नाम भगवान के नाम पर रखना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए ऐसा नाम तलाश रहे हैं, जो धार्मिक जुड़ाव के साथ अलग और अर्थपूर्ण हो, तो गणपति बप्पा के नामों से प्रेरणा ले सकते हैं. भगवान गणेश को बुद्धि, शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि उनके नाम पर बच्चों के नाम रखना कई परिवारों की पसंद होती है. गणपति के कई ऐसे नाम हैं, जो सुनने में बेहद सुंदर हैं और उनके पीछे खास अर्थ भी जुड़े हैं.

बेटे के लिए चुन सकते हैं ये नाम

अगर आप बेटे के लिए गणपति बप्पा से जुड़ा नाम तलाश रहे हैं तो महेश्वर एक विकल्प हो सकता है. इसे गणपति के मोर पर सवार स्वरूप से जोड़ा जाता है. शुभम नाम शुभता और शुभ कार्य की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. वहीं अमित का अर्थ ऐसी सत्ता से जुड़ा है जिसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती. अवनीश का अर्थ पूरे संसार के देवता से जुड़ा है, जबकि अविघ्न नाम बाधाओं को दूर करने वाले के अर्थ में इस्तेमाल किया जाता है. गुणिन का संबंध गुणवान या हर गुण के स्वामी से है. हरिद्र स्वर्ण रंग से जुड़ा नाम है और कपिल का अर्थ पीले या भूरे रंग से संबंधित है. अगर आप थोड़ा अलग नाम चाहते हैं तो कवीश अच्छा विकल्प हो सकता है. इसका अर्थ कवियों के राजा से जुड़ा है. कीर्ति नाम यश और प्रसिद्धि से संबंधित है. मनोमय का अर्थ दिल या मन को जीतने वाले से जुड़ा है. वहीं मृत्युंजय का अर्थ मृत्यु पर विजय पाने वाला बताया जाता है.

बेटी के लिए ये नाम हो सकते हैं खास

गणपति बप्पा से जुड़े कुछ नाम बेटियों के लिए भी चुने जा सकते हैं. दूर्जा का अर्थ अजेय या जिसे पराजित करना मुश्किल हो, ऐसा बताया जाता है. क्षिप्रा का अर्थ आसानी से प्रसन्न होने वाले से जुड़ा है. शांभवी भी बेटी के लिए एक सुंदर नाम हो सकता है. यह नाम पार्वती पुत्र गणेश से जुड़ा माना जाता है. धार्मिक नाम होने के साथ साथ इसका उच्चारण भी सरल है और यह आधुनिक नामों की पसंद में भी फिट बैठ सकता है.

गणपति के ये नाम भी हैं खूबसूरत

सर्वात्मन का संबंध संसार की रक्षा करने वाले से जोड़ा जाता है. सुमुख का अर्थ शुभ या सुंदर मुख वाला बताया जाता है. स्वरूप नाम सुंदरता और रूप से जुड़ा है. तरुण का अर्थ युवा या जवान होता है और इसे गणपति के 32 प्रमुख स्वरूपों में से एक से भी जोड़ा जाता है. वहीं यशस्विन नाम यश और प्रसिद्धि से जुड़ा है. ये सभी नाम धार्मिक जुड़ाव के साथ अपने अलग अर्थ के कारण बच्चे के नामकरण के लिए चुने जा सकते हैं.

नाम में छिपी है गणपति से जुड़ी आस्था

हिंदू परंपरा में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान गणेश का स्मरण किया जाता है. उन्हें बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसी धार्मिक आस्था के चलते कई माता पिता अपने बच्चों के नाम गणपति के नामों या उनके गुणों से जुड़े शब्दों पर रखते हैं. मान्यता है कि गणेश जी का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आता है. हालांकि बच्चे का नाम चुनते समय परिवार अपनी पसंद, परंपरा और नाम के अर्थ को प्राथमिकता दे सकता है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

MP Electricity Supply: मध्य प्रदेश में बिजली संकट, गांवों में छाया अंधेरा, अब क्या प्लान कर रही सरकार?

MP Electricity Supply: मध्य प्रदेश में बिजली की कमी के कारण ग्रामीणों की मुसीबत बढ़…

Last Updated: October 15, 2026 22:58:36 IST

कासगंज में आसमानी आफत; मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने किया मुआवजे का एलान

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों…

Last Updated: October 15, 2026 22:33:25 IST

Pratapgarh murder: पत्नी के अवैध संबंधों का किया विरोध, तो गंवानी पड़ी जान… प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Pratapgarh murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 45 वर्षीय बर्तन विक्रेता उमाशंकर उर्फ गुड्डू का…

Last Updated: October 15, 2026 22:26:25 IST

Delhi Murder Case: जूतों पर शिकायत, फिर खूनी झगड़ा! स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र हत्या, 5 गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद…

Last Updated: October 15, 2026 22:06:11 IST

प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कैमूर में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

young man Climbed The Tower: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के डिडखीली गांव के…

Last Updated: October 15, 2026 21:58:22 IST

SIR dispute: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 17 राज्यों में मतदाता सूची को लेकर शुरू होगी नई कवायद

SIR dispute: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने…

Last Updated: October 15, 2026 21:45:45 IST