होम / Garud Puran: इन 5 कार्यों से करें अपने दिन की शुरुआत, गरुड़ पुराण में बताई गई ये जरुरी बातें-Indianews

Garud Puran: इन 5 कार्यों से करें अपने दिन की शुरुआत, गरुड़ पुराण में बताई गई ये जरुरी बातें-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 27, 2024, 6:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Garud Puran: गरुड़ पुराण में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में आज हम गरुड़ पुराण की मदद से आपको बताएंगे कि सुबह सबसे पहले क्या करना चाहिए जो आपके जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है।

सुबह के समय यह काम करना फायदेमंद 

  1. गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। नहाने से न सिर्फ हमारा शरीर साफ होता है बल्कि मानसिक शांति के लिए भी सुबह नहाना बहुत जरूरी माना जाता है। जो लोग सुबह उठकर स्नान नहीं करते हैं उन्हें मानसिक विकार हो सकते हैं। अक्सर ऐसे लोग आपको बेचैन दिख सकते हैं।
  2. सुबह स्नान करने के बाद अपने इष्ट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। सुबह इष्ट या भगवान का ध्यान करने से आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय अपने पितरों का ध्यान भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
  3. सुबह एक नए दिन की शुरुआत होती है और आपको नए दिन की शुरुआत सकारात्मक ध्यान और आत्मनिरीक्षण के साथ करनी चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग सुबह उठकर ध्यान करते हैं, उनके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। ऐसे लोग जीवन का अर्थ समझने और अच्छे-बुरे में अंतर करने में सक्षम होते हैं। इसलिए आपको सुबह का कुछ समय चिंतन-मनन के लिए जरूर निकालना चाहिए।
  4. सुबह के समय धार्मिक पुस्तकें या ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करना भी बहुत लाभदायक माना जाता है। किताबें पढ़ने से आपके विचारों में नयापन आता है और आपका ज्ञान भी बढ़ता है। इसलिए आपको सुबह के समय कुछ देर ज्ञानवर्धक पुस्तक का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
  5. सुबह के भोजन से पहले एक निवाला या एक रोटी गौ माता के लिए रखनी चाहिए। अगर गाय नहीं है तो आप कुत्ते को रोटी खिला सकते हैं या पक्षियों को भी खिला सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से आपको भगवान के साथ-साथ अपने पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।
  6. गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह के समय मंत्र जाप आपके जीवन में क्रांति ला सकता है। मंत्र चाहे कोई भी हो आपको उस मंत्र का जाप प्रतिदिन एक ही समय पर करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन मंत्र जाप की संख्या भी एक समान होनी चाहिए। मंत्र जाप से शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है और तेज बढ़ता है। अगर आप हर दिन सिर्फ ‘ओम’ का उच्चारण करते हैं तो भी आप अपने जीवन में कई अच्छे बदलाव देख सकते हैं।
  7. सुबह के समय किए गए ये काम आपकी ऊर्जा बढ़ाते हैं और विचारों में सकारात्मकता लाते हैं। गरुड़ पुराण में बताए गए ये काम आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर कर सकते हैं।

US Tornadoes: अमेरिका के कई राज्यों में बवंडर, भीषण तूफान से 9 की मौत- Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kerala: केरल स्वास्थ्य विभाग ने एवियन फ्लू प्रकोप की रोकथाम के लिए जारी किए दिशानिर्देश-Indianews
विटामिन बी12 की अधिकता शरीर को फंसा सकती है इन बीमारियों के चंगुल में, इन लक्षणों से कर सकते हैं पहचान-IndiaNews
बुध देव की कृपा से कल से शुरू हो रहें है इन 5 राशियों के अच्छे दिन, जानें कौन-कौन सी राशि है शामिल -IndiaNews
T20 World Cup 2024: इन टी20 के महारथियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप-Indianews
Oily Skin Care Tips: गर्मियों में ऑयली स्किन का ऐसे रखें खास ख्याल, इन टिप्स को करें फॉलो -IndiaNews
कच्ची हल्दी खाने के ये फायदे जान आप भी रह जायेंगे दंग, जाने कौन सी बीमारियों में होती है लाभदायक?-IndiaNews
Eid Al-Adha 2024: सुजैन खान-जैस्मीन भसीन संग Aly Goni ने मनाई ईद, परिवार व दोस्तो के साथ पल किए शेयर -IndiaNews
ADVERTISEMENT