होम / Godavari Mystery: इस रहस्यमयी गुफा में कैसे गायब हो जाती है गोदावरी नदी, रामायण से है सीधा रिश्ता

Godavari Mystery: इस रहस्यमयी गुफा में कैसे गायब हो जाती है गोदावरी नदी, रामायण से है सीधा रिश्ता

Simran Singh • LAST UPDATED : July 20, 2024, 9:25 am IST

Godavari Mystery

India News(इंडिया न्यूज), Godavari Mystery: हिंदू धर्म में चित्रकूट धाम का विशेष महत्व है। इस स्थान पर दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। यह एक ऐसा दिव्य स्थान है जहां भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने अपने वनवास के लगभग 11 वर्ष बिताए थे। इसके साथ ही इसी स्थान पर भरत-मिलाप हुआ था। वहीं इस पवित्र स्थान से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं जान पाया है।

  • क्या है गुप्त गोदावरी नदी का रहस्य?
  • रामायण से है सीधा संबंध

गुप्त गोदावरी नदी का रहस्य Godavari Mystery

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले में गोदावरी नदी के उद्गम के रहस्य की, जिसका पानी थोड़ी दूर तक भूमिगत गुफा में प्रकट होने के बाद अपने आप छिप जाता है। आपको बता दें, गुप्त गोदावरी रामघाट से करीब 18 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि जब भक्त दर्शन करने के लिए गुफा से गुजरते हैं तो पानी घुटनों तक भर जाता है। इस स्थान को लेकर लोगों की कई मान्यताएं हैं, यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही उन्हें भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Lucky Birds: एक बार बस घर के पास दिख जाए ये पक्षी, लक्ष्मी खुलेगी किस्मत के दरवाजे

चित्रकूट से जुड़े रोचक तथ्य

चित्रकूट दो शब्दों चित्रा और कूट से मिलकर बना है। इसका अर्थ है शिखर या चोटी। सनातन धर्म में चित्रकूट नगरी का विशेष स्थान है। यह सभी राम भक्तों के दिल के करीब है, क्योंकि राम जी ने अपने वनवास काल के कुछ वर्ष यहीं बिताए थे। इसे संतों की नगरी भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे चार धाम की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। कहा जाता है कि इस चमत्कारी स्थान के दर्शन किए बिना कोई भी तीर्थ यात्रा कभी पूरी नहीं होती। Godavari Mystery

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

मनोरंजन Anant Ambani ने अपनी शादी में किया धीरूभाई अंबानी को शामिल, दादा की याद में पहनी ये खास चीज

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

12 में से इन पांच राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बदल देगा सबकुछ, जानें क्या छिपा है आने वाले दिनों में   
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त   
भगवान भोलेनाथ के बारे में ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी! संतों ने कर दी इतनी बड़ी मांग
Weather Today: महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
छुट्टी के दिन इतना सस्ता हो गया Petrol-Diesel? अभी करें चेक 
Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT