<
Categories: धर्म

माता लक्ष्मी को कौन स भोग प्रिय है? किस प्रसाद से जल्दी होती हैं प्रसन्न, क्या हैं पूजा के आसान उपाय

Mata Lakshmi Puja Bhog: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रिय भोग अर्पित करने और कुछ सरल पूजा उपाय अपनाने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, माता लक्ष्मी का प्रिय भोग क्या हैं? किन उपायों से बरसती है मां की कृपा? आइए जानते हैं इस बारे में-

Mata Lakshmi Puja Bhog: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वहां धन के साथ-साथ सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है. इसलिए शुक्रवार, दीपावली और विशेष लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भक्त पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रिय भोग अर्पित करने और कुछ सरल पूजा उपाय अपनाने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, माता लक्ष्मी का प्रिय भोग क्या हैं? किन उपायों से बरसती है मां की कृपा? आइए जानते हैं इस बारे में- 

माता लक्ष्मी का प्रिय भोग क्या?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को खीर का भोग सबसे प्रिय माना जाता है. दूध, चावल और चीनी से बनी खीर पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है. इसके अलावा बताशे, मिश्री, सफेद मिठाई, मखाना, नारियल, केले, अनार और अन्य ताजे फल भी अर्पित किए जा सकते हैं. कई स्थानों पर केसर युक्त खीर और पंचामृत का भोग लगाने की भी परंपरा है. ध्यान रखें कि भोग हमेशा सात्विक, ताजा और स्वच्छता के साथ तैयार किया गया हो. बासी या अशुद्ध भोजन देवी को अर्पित नहीं किया जाता.

पूजा के आसान उपाय

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करके साफ और हल्के रंग के वस्त्र पहनें. पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र को लाल या गुलाबी रंग के आसन पर स्थापित करें. इसके बाद दीपक जलाकर धूप, अक्षत, रोली, फूल और कमल का पुष्प अर्पित करें. यदि कमल का फूल उपलब्ध न हो तो सुगंधित सफेद या गुलाबी फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं.

पूजा के दौरान श्रीसूक्त, लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र या ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करना शुभ माना जाता है. अंत में माता लक्ष्मी को भोग अर्पित करें और परिवार के सदस्यों में प्रसाद वितरित करें.

पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छता, सदाचार और सकारात्मक वातावरण वाले घर में निवास करती हैं. इसलिए घर को साफ-सुथरा रखें, अनावश्यक क्रोध और कलह से बचें तथा जरूरतमंदों की सहायता करें. शाम के समय मुख्य द्वार पर घी या तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST