Summer Health Care: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकाल देते हैं. ऐसे में यदि खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, हीट स्ट्रोक और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर, बॉडी को कूल रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
जानिए, गर्मियों में बॉड़ी को कूल रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें? (Canva)
Summer Health Care: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकाल देते हैं. ऐसे में यदि खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, हीट स्ट्रोक और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी पूरी करें. अब सवाल है कि आखिर, बॉडी को कूल रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
नारियल पानी: नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं.
तरबूज: तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है. यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और विटामिन A, C तथा एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है. इसे गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है.
खीरा: खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. सलाद या रायते के रूप में इसका सेवन करने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है.
दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीना फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं. इसमें भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाते हैं.
दही: दही कैल्शियम, प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया का अच्छा स्रोत है. यह पेट को ठंडा रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. गर्मियों में इसे रोजाना सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है.
पुदीना और नींबू: पुदीना और नींबू से बना शरबत या पानी शरीर को ताजगी देता है. नींबू में मौजूद विटामिन C और पुदीने की ठंडक गर्मी से राहत दिलाने में सहायक होती है.
बेल और सत्तू का शरबत: बेल का शरबत पेट को ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने में मददगार माना जाता है. वहीं सत्तू का शरबत लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने और लू से बचाव में उपयोगी माना जाता है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…