India News (इंडिया न्यूज़), Sawan-Gupt Navratri: हिंदू धर्म में एक साल में कुल चार नवरात्रि पर्व आते हैं। हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ होता है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, नवरात्रि का समापन 15 जुलाई 2024 को होगा शास्त्रों में नवरात्रि के पर्व को विशेष महत्व बताया गया है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। नवरात्रि में माता रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पूरे नौ दिनों के लिए धरती पर आती हैं। हर बार माता की सवारी अलग होती है। माता रानी किस वाहन पर आती और जाती हैं, इसका असर धरती पर जरूर पड़ता है।
शास्त्रों के अनुसार माता रानी का घोड़े पर सवार होकर आना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि घोड़े पर आने से धरती पर प्राकृतिक आपदा आने की संभावना बढ़ जाती है। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस नवरात्रि में गुप्त तरीके से 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र साधना का भी महत्व है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की साधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मन की हर इच्छा पूरी होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस नवरात्रि में तांत्रिक अपनी सिद्धि तंत्र-मंत्र और यंत्र को जागृत करते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इनसे उनकी शक्ति बढ़ती है। Sawan-Gupt Navratri
भोलेनाथ को इस वजह से प्रिय है उत्तरवाहिनी गंगा का जल, 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है मान्यता
– गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस दौरान प्याज और लहसुन से दूरी बनाए रखें, तामसिक भोजन जीवन में परेशानियां पैदा करता है।
– गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी की पूजा करते समय किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। किसी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गुप्त नवरात्रि के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दिन में न सोएं, क्योंकि ऐसा करने से देवी नाराज होती हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Mameru समारोह में अंबानी बहूओं ने बिखेरा जादू, इस तरह से भारतीय लुक में किया खुद को स्टाइल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.