Guruwar Ke Upay: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में गुरुवार को बहुत खास दिन माना गया है. यह दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है, जिन्हें ज्ञान, धन और भाग्य का कारक माना जाता है. इस दिन उनकी आराधना करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.कई लोग इस दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं, क्योंकि गुरुवार का व्रत शुभ फल देने वाला माना जाता है.
इसके अलावा, कुछ विशेष मंत्रों का जप भी इस दिन बेहद असरदार माना गया है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन और पूरी आस्था के साथ इन मंत्रों का जाप करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और किस्मत उसका साथ देने लगती है.आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावशाली मंत्रों के बारे में.
गुरुवार के 5 चमत्कारी मंत्र
1. ॐ नमोः नारायणाय॥
2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
3. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
4. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
कैसे करे इन मंत्रों का जाप
इन मंत्रों का जाप वैसे तो रोजाना करना चाहिए, लेकिन अगर समय की कमी हो तो कम से कम गुरुवार के दिन इन्हें जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि नियमित और श्रद्धा के साथ किया गया जाप जीवन की परेशानियों को धीरे-धीरे कम कर देता है.जाप शुरू करने से पहले शरीर और मन दोनों की शुद्धता जरूरी है, इसलिए पहले स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं. पूजा के दौरान पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना उत्तम माना जाता है.अब हाथ में तुलसी की माला लेकर किसी भी मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें. ध्यान रखें कि मंत्र का उच्चारण धीमी आवाज में हो, ताकि उसकी ध्वनि केवल आपको ही सुनाई दे. जाप पूरा होने के बाद भगवान विष्णु की आरती करें और अंत में भोग अर्पित करके पूजा को पूर्ण करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.