होम / Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, बनेंगे बिगड़े काम -Indianews

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, बनेंगे बिगड़े काम -Indianews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 22, 2024, 8:59 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Hanuman Janmotsav 2024: हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को है। चैत्र पूर्णिमा पर साधक भगवान श्रीराम संग हनुमान जी की विशेष पूजा करते हैं। बता दें कि इस शुभ अवसर पर राम मंदिरों में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही सुंदर कांड, रामायण, रामचरितमानस, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। साधक मंदिर जाकर अपने आराध्य (राम परिवार संग हनुमान जी) के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगर आप भी रामभक्त हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा पर विधि-विधान से बजरंबली की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ करें।

बजरंग बाण

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान ।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करें हनुमान ॥

शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा -Indianews – India News

चौपाई

जय हनुमन्त संत हितकारी ।

सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ।।

जन के काज बिलम्ब न कीजै ।

आतुर दौरि महासुख दीजै ।।

जैसे कूदी सिन्धु महि पारा ।

सुरसा बदन पैठी विस्तारा ।।

आगे जाय लंकिनी रोका ।

मोरेहु लात गई सुर लोका ।।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा ।

सीता निरखि परम-पद लीना।।

बाग़ उजारि सिन्धु मह बोरा ।

अति आतुर जमकातर तोरा ।।

अक्षय कुमार मारि संहारा ।

लूम लपेटि लंक को जारा।।

लाह समान लंक जरि गई ।

जय-जय धुनि सुरपुर में भई ।।

अब बिलम्ब केहि कारन स्वामी।

कृपा करहु उर अन्तर्यामी ।।

जय जय लखन प्रान के दाता ।

आतुर होई दु:ख करहु निपाता ।।

जै गिरिधर जै जै सुख सागर ।

सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥

ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले ।

बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

गदा बज्र लै बैरिहि मारो ।

महाराज प्रभु दास उबारो ।।

ॐकार हुंकार महा प्रभु धाओ ।

बज्र गदा हनु विलम्ब न लाओ ।।

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा ।

ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर-सीसा॥

सत्य होहु हरी शपथ पायके ।

राम दूत धरु मारू जायके ।।

जय जय जय हनुमन्त अगाधा ।

दुःख पावत जन केहि अपराधा ।।

पूजा जप-तप नेम अचारा ।

नहिं जानत हो दास तुम्हारा ।।

वन उपवन मग गिरि गृह मांहीं ।

तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं ।।

पायं परौं कर जोरी मनावौं ।

येहि अवसर अब केहि गोहरावौं ।।

जय अन्जनी कुमार बलवंता ।

शंकर सुवन वीर हनुमंता।।

बदन कराल काल कुलघालक।

राम सहाय सदा प्रतिपालक ।।

भूत प्रेत पिसाच निसाचर।

अगिन वैताल काल मारी मर ।।

इन्हें मारु, तोहि शपथ राम की ।

राखउ नाथ मरजाद नाम की।।

जनकसुता हरि दास कहावो ।

ताकी शपथ विलम्ब न लावो ।।

जै जै जै धुनि होत अकासा।

सुमिरत होत दुसह दुःख नासा ।।

चरण शरण कर जोरि मनावौं ।

यहि अवसर अब केहि गोहरावौं ।।

उठु उठु चलु तोहि राम-दोहाई ।

पायँ परौं, कर जोरि मनाई ।।

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता ।

ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता ।।

ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल ।

ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल ।।

अपने जन को तुरत उबारौ ।

सुमिरत होय आनंद हमारौ ।।

यह बजरंग बाण जेहि मारै।

ताहि कहो फिर कोन उबारै ।।

पाठ करै बजरंग बाण की ।

हनुमत रक्षा करैं प्रान की।।

यह बजरंग बाण जो जापैं ।

ताते भूत-प्रेत सब कापैं ।।

धूप देय अरु जपै हमेशा ।

ताके तन नहिं रहै कलेसा ।।

दोहा

प्रेम प्रतीतिहि कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान ।

तेहि के कारज सकल सुभ, सिद्ध करैं हनुमान।।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MI VS KKR : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 170 रन का लक्ष्य-Indianews
Chandan Roy Interview: Panchayat 3 के चंदन रॉय ने इंडिया न्यूज में की शिरकत, अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के किए खुलासे -Indianews
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
ADVERTISEMENT